April 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

शिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहानियमितीकरण योजना अटकी, 4500 से अधिक फाइलें पेंडिंग, जवाब के लिए भटक रही जनता – अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरभारतीय रेलरेल यात्रारेल सुविधा

“अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध तथा रेलवे के नियमानुसार बूक किए टिकटों पर वास्तविक यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा दिलाने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) द्वारा निरंतर चलाया जा रहा ऑपरेशन उपलब्ध”

“विशेष अभियान चलाकर 2023 से अब तक 756अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध की गई रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई”

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर – 04 जून’ 2025/ भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को आरक्षित बर्थ/ सीट के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई प्रकार की सुविधाएँ दी गई है । बिना रेलवे स्टेशन गए अपने आसपास ही कंप्यूटर एवं मोबाइल के माध्यम से यात्रा टिकट बूक करने हेतु ई-टिकट की सुविधा भी इन्ही में से एक है । इस सुविधा का लाभ भी रेल यात्रियों को मिल रहा है एवं इसे कम समय में काफी लोकप्रियता भी हासिल हुआ है । विगत कुछ समय से देश के प्रायः सभी जगहो से ई-टिकट की सुविधा में टिकट दलालो के द्वारा नियम विरुद्ध टिकटो की बूकिंग तथा कालाबाजारी की खबरे भी मिलती रही है । समय-समय पर रेलवे के वाणिज्य तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग के द्वारा छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई भी की जाती रही है ।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आसानी से रेलवे रिजर्वेशन टिकट उपलब्ध हो जाए । इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध नकेल कसने की तैयारी कर ली गई है । पिछले कुछ महीनों से अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध प्रत्येक माह दो से तीन स्पेशल ड्राईव तीनो मण्डलों में अपराध गुप्तचर शाखा की टीम को शामिल करते हुए चलाया जा रहा है, जिसके तहत माह जून में 30 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे बोर्ड के मार्गदर्शन में अवैध टिकट दलालों पर कार्यवाही हेतु एक ऑपरेशन पूरे देश में चलाए जा रहे है, जिसका नाम “ऑपरेशन उपलब्ध” रखा गया है । जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा त्यौहारों के समय एवं अवकाश के दौरान विशेष अभियान चलाकर अवैध टिकट दलाली की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई है । *जिसके तहत वर्ष 2023, 2024 एवं जून, 2025 तक 756 अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई और 2, 43,10, 000 रूपये मुल्य के टिकटों की जप्ति की गई ।

जिसका विवरण इस प्रकार है:-

01. दिनांक 01 जनवरी से दिसम्बर, 2023 तक अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध छापेमारी की कार्यवाही की गई,जिसके तहत यात्रा टिकटों की दलाली करने वालों पर गोपनीय कार्यवाही करते हुए ड्राईव के दौरान 292 अवैध टिकट दलालों पर रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध की गई है । इस दौरान 82,80,000/- (बियासी लाख अस्सी हजार) रूपये मुल्य के टिकटों की जप्ति की गई ।

02. इसी प्रकार दिनांक 01 जनवरी से दिसम्बर, 2024 तक अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध छापेमारी की कार्यवाही की गई,जिसके तहत यात्रा टिकटों की दलाली करने वालों पर गोपनीय कार्यवाही करते हुए ड्राईव के दौरान 328 अवैध टिकट दलालों पर रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध की गई है । इस दौरान 01, 27,00,000/- (एक करोड़ सताइस लाख हजार) रूपये मुल्य के टिकटों की जप्ति की गई ।

03. इसी प्रकार दिनांक 01 जनवरी से जून, 2025 तक अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध छापेमारी की कार्यवाही की गई,जिसके तहत यात्रा टिकटों की दलाली करने वालों पर गोपनीय कार्यवाही करते हुए ड्राईव के दौरान 136 अवैध टिकट दलालों पर रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध की गई है । इस दौरान 33,30,000/- (तैतीस लाख तीस हजार) रूपये मुल्य के टिकटों की जप्ति की गई ।

रेलवे के नियमानुसार बूक किए टिकटों पर वास्तविक यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा दिलाने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाये जाएंगे ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close