July 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
क्रिकेटछत्तीसगढ़बिलासपुर

मोनू ग्लोबल की टीम अगले दौर में, फाइनल मुकाबले में पूर्व मिस वर्ल्ड एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ( मिस वर्ल्ड 2017 ) मानुषी छिल्लर होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

स्वर्गीय उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता गौरवशाली तेरहवाँ वर्ष के फाइनल मुक़ाबले में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ( खेल एवं PWD मंत्री ) श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री) एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ( मिस वर्ल्ड 2017 ) मानुषी छिल्लर उपस्थित रहेंगे ।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। स्व.ऊषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता के ग्यारहवें दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच मोनू ग्लोबल और स्काई इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच के अतिथि प्रकाश सर्वे,बिरची दास रहे।

सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। टॉस जीतकर मोनू ग्लोबल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोनू ग्लोबल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 126 रन बनाए। 10 ओवरों में 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई इलेवन की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। इस प्रकार मोनू ग्लोबल की टीम ने यह मैच 54 रनों से जीत लिया। मोनू ग्लोबल के खिलाड़ी अक्षय को उनके 17 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

मोनू ग्लोबल ने यह मैच 65 रनों से जीत लिया

दूसरा मैच मोनू ग्लोबल और रांची स्टार इलेवन के मध्य खेला गया। इस मैच के अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया। मोनू ग्लोबल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने मोनू ग्लोबल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर 3 विकेट खोकर 152 रन बनाए। 154 रन के विशाल लक्ष्य लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची स्टार इलेवन की टीम 10 ओवर मे 6 विकेट खोकर मात्र 87 रन ही बना पाई और मोनू ग्लोबल ने यह मैच 65 रनों से जीत लिया लिया। मोनू ग्लोबल के बल्लेबाज सागर भंडारी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया

तीसरा मैच मोनू ग्लोबल और आयांश के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि युवा कांग्रेस के आदित्य अग्रवाल,पलक जायसवाल, विजय जैन रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोनू ग्लोबल की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। 10 ओवरों में 146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयांश इलेवन की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी।मोनू ग्लोबल के खिलाड़ी राहुल निर्मलकर को उनके आल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्व.माता जी की स्मृति में आयोजन

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है। शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।

विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी

इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close