September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरमहिलाओं का सम्मान

स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया प्रथम वर्षगांठ

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन संस्था को पूरे 1 साल होने के अवसर पर प्रथम वर्षगांठ सम्मान समारोह आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी सोनाली मिश्रा (राज्य मिशन प्रबंधक) मुंगेली जिला जनपद सदस्य श्रीमती अंबालिका साहू ने कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर होने अपने शब्दों के माध्यम से प्रेरित किया। कुमारी सोनाली मिश्रा महिलाओं द्वारा हो रहे शोषण एवं परेशानियों का समाधान निराकरण एवं महिलाओं को सशक्त क्यों होना चाहिए।

श्रीमती अंबालिका साहू ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को घर गृहस्थी संभालते हुए स्वयं के लिए आत्मनिर्भर बनने एवं सशक्त बनने की राह को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम स्थल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा किया जा रहे कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह के रूप में वर्षगांठ का आयोजन कर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान पदाधिकारियों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया, संस्थापक द्वारा प्रथम वर्षगांठ में पीरियड्स केयर योजना में लाभार्थी लड़कियों एवं महिलाओं को संचालित वंदनीय गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया, यह योजना 5 साल का होगा एवं इस योजना में संस्था द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को सहयोग के रूप में सशक्त करने के लिए सहयोग दिया जाएगा ।

स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर फाउंडेशन की सदस्यों ने अपने अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया। इस वर्ष के दौरान फाउंडेशन ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए, महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहायता प्रदान की । संस्था की सदस्यों ने अपने समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम किया। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया और अपने भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया।

हम अपने दूसरे वर्ष के लिए उत्साहित हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और अधिक काम करने के लिए तैयार हैं। हम अपने समर्थकों के साथ मिलकर महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य भूमिका ट्रस्टी मेंबर कपिल साहू, कांता प्रसाद, एवं सरिता पटेल, भगवती साहू, शशिकला, धनेश्वरी चन्द्रा, डॉ शिव गहरे, उषा दास, नरेश कुमार, राजेश कुमार, ओमप्रकाश यादव, अशोक कुमार,लीना कोशले, सुशीला, सुमित्रा, राजकुमारी, धनेश्वरी श्रीवास, अनिता, ईश्वरी, जीवन टोप्पो, रत्नावली, रश्मि दास, विद्या दास,सारदा सरिओ, कविता रजक, भगवती पोर्ते, गनपत,निलु , संस्थापक त्रिभुवन कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close