August 9, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
क्राइमछत्तीसगढ़पुलिसबिलासपुर

गुस्साई बहु ने कर दी वृद्ध सास की निर्मम हत्या, सास को मारने वाली हत्यारिन बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लात से सीना को मारा, बाल को पकडकर घसीटा, सिर को दीवाल से टकराकर पहुंचाया गंभीर चोंट, ईलाज के दौरान वृद्धा की हो गई मौत

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। वृद्ध सास के द्वारा घर का काम करने से मना करने पर गुस्साई हत्यारिन बहु ने अपनी सास से अश्लील, गंदी – गंदी गाली गलौज करते हुए, लात से सीना को मारकर एवं बाल को पकडकर, सिर को दीवाल से टकराकर, गंभीर चोंट पहुंचाते हुए हत्या कर दी है। सास को मारने वाली हत्यारिन बहु को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीपत पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी ईष्वर वर्मा थाना सीपत उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.05.2024 के सुबह करीब 07.00 बजे प्रार्थी के बहु प्रीति वर्मा के द्वारा प्रार्थी के पत्नी राजकुमारी वर्मा को घर का काम नही कर रही हो कहकर गंदी गंदी अष्लील गाली गलौच करते हुये हाथ मुक्का, लात, घुसा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये राजकुमारी वर्मा को घसीटकर मारने से सीना, दोनो पैर, सिर में चोंट लगा था, जिसकी सिम्स अस्पताल में ईलाज चल रहा था।

रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 237/2024 धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ईलाज के दौरान दिनांक 22.05.2024 को सिम्स अस्पताल में राजकुमारी वर्मा की मृत्यु हो गई । सिम्स अस्पताल से मर्ग डायरी प्राप्त होने से थाना सीपत में 56/2024 धारा 174 जाफौ का मार्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान अहिता की मृत्यु आरोपिया प्रीति वर्मा के द्वारा मारपीट करने से आयी चोंट के कारण होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडी गई है।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपिया की पता साजी कर वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में आरोपिया प्रीति वर्मा पति स्व कृष्णा वर्मा उम्र 30 साल निवासी बाजारपारा सीपत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजुर, वेंकटेष श्रीवास म. आर. क्रांति मरकाम का विषेष योगदान रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close