August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
गौ सेवाछत्तीसगढ़देशबिलासपुर

गौसेवा की अनुकरणीय पहल… संसाधनों में कमी के बावजूद… गौ सेवको ने किया गहरे कुएं में गिरे बैल का रेस्क्यू…

आखिरकार गहरे कुएं में गिरे बैल को गौ सेवको ने निकाल ही लिया सुरक्षित... गौ सेवा धाम बेलतरा की अनुकरणीय पहल...देखिए वीडियो...

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। गौ सेवा भी एक प्रकार से साक्षात ईश्वर की सेवा और भक्ति करना है। इस बदलते परिवेश में जहां एक ओर लोग गौ सेवा से विमुख होकर पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देते हुए भौतिक सुख संसाधन की तलाश में ही भटक रहे है , वही दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग है जो गौ सेवा की अलख जगाने निरंतर प्रयासरत है और कम संसाधनों के बावजूद भी बखूबी गौ सेवा के कार्य में जुटे हुए है और अगर इरादे नेक व बुलंद हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें आसान हो जाती हैं ।

ऐसे ही एक गौ सेवा की अनुकरणीय मिसाल गौ सेवा धाम बेलतरा ने पेश की है। जिन्होंने कम संसाधनों के बावजूद अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरे कुएं में गिरे बैल (नंदी) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसके प्राणों की रक्षा की है।

दरअसल बेलतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाली कांटीपारा के खुले कुएं में सुबह सुबह अचानक एक बैल गिर गया, कुएं में गिरने के बाद बैल काफी छटपटाने लगा था, जिसकी सूचना ग्राम सरपंच धर्मेंद्र मरावी को वहां के आसपास रहने वाले लोगो से मिली, जिस पर उन्होंने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर बैल को सुरक्षित बाहर निकालने की ठानी। जिसके बाद सरपंच धर्मेंद्र मरावी ने पशु चिकित्सा अधिकारी बीपी कौशिक व सहयोगी कमलेश एवं बरभाठा निवासी विकास यादव के साथ कुएं में गिरे बैल को निकालने रेस्क्यू टीम बनाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

चूंकि कुंआ काफी गहरा था, उसमे पानी भी भरा हुआ था और बैल भी काफी वजनी, जिसे सामान्य तरीके से निकाल पाना बड़े मुश्किल का काम था लेकिन इन लोगो ने हार नहीं मानी, पानी में डरे सहमे हड़बड़ा रहे बैल को निकालने आखिर कांटीपारा गांव के ही नवयुवक युवराज सिंह मरावी (मोनू) और हितेश कोल ने अपनी सुरक्षा की परवाह ना करते हुए कुएं में उतरकर बैल को रस्सी से बांधा और धीरे – धीरे गांव के ही कुछ अन्य युवक जिनमे नीतीश चतुर्वेदी, हरीश चतुर्वेदी, आनंद कुमार कोल टीकाराम, बबला, लक्ष्मी गोड सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गौ वंश के सुरक्षित बाहर निकलने से ग्रामीणों की खुशी देखते ही बन रही थी। इस दौरान सभी ने हमेशा गौ सेवा करते रहने का संकल्प भी लिया, जो अन्य लोगो के लिए अनुकरणीय पहल भी है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close