June 1, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
Uncategorized

बेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति

विधायक शुक्ला ने मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री के प्रति आभार जताया

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत 18 वार्डों में विकास कार्य के लिए 10 करोड़ की राशि राज्य शासन ने स्वीकृत की है। विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि बेलतरा क्षेत्र के नगर निगम में शामिल वार्डों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने अधो संरचना मद से 10 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति दी है। जिसमें 6 करोड़ 41 लाख 55000 के विकास कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

बेलतरा क्षेत्र में नगर निगम में शामिल 10 वार्डों के लिए आम जनता की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करने के लिए निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे । जिसमें राजकिशोर नगर खमतराई, बहतराई, चिंगराजपारा के 10 वार्डों में 68 कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है । वार्ड क्रमांक 48 में आरसीसी नाली तथा सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 17 लाख से अधिक की राशि के स्वीकृति मिली है। वार्ड क्रमांक 50 में बीटी रोड मरम्मत, दो सड़कों के कार्य के लिए 20 लाख की राशि, वार्ड क्रमांक 51 में राजकिशोर नगर में 54 लाख की राशि से शनि मंदिर रोड तुलसी आवास चंदन आवास में नाली निर्माण मरम्मत कार्य तथा सीसी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।

बेलतरा क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार

वार्ड क्रमांक 53 में पाइपलाइन मरम्मत कार्य, आरसीसी नाली निर्माण तथा सड़क निर्माण कार्य के लिए 69 लाख के विकास कार्य होंगे। वार्ड क्रमांक 54 में लक्ष्मी चौक से लेकर, अलग-अलग स्थान में 64 लाख की राशि से विकास कार्य होंगे। वार्ड क्रमांक 55 में नाली निर्माण आरसीसी नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार के लिए 74 लाख की राशि की स्वीकृति मिली है। वार्ड क्रमांक 56 किसान पारा चांटीडीह में , मेलापारा में 64 लाख से आरसीसी नाली निर्माण तथा साइंस कॉलेज तक सीसी रोड मरम्मत कार्य क काम शामिल है वार्ड क्रमांक 58 कर्मचारी तथा वार्ड क्रमांक 64 में सीसी नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 68 में आरसीसी रोड निर्माण आरसीसी नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं।

बेलतरा के वार्डों में विकास कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं – सुशांत

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भाजपा शासन काल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के दिशा निर्देश पर बेलतरा क्षेत्र के विकास के लिए पर अधोसंरचना मद के अंतर्गत विकास कार्य के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल बेलतरा के 18 वार्डों में विकास कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जल्द ही नगर निगम क्षेत्र के इन वार्डो में विकास कार्य शुरू होंगे और आम जनता को सड़क एवं पानी निकासी की समस्या से राहत मिलेगी एव पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी की जा रही है। आने वाले समय में बेलतरा क्षेत्र के निगम के सभी वार्डों में विकास कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close