April 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

शिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहानियमितीकरण योजना अटकी, 4500 से अधिक फाइलें पेंडिंग, जवाब के लिए भटक रही जनता – अंकित गौरहा
Uncategorized

छत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर । बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है, बड़ी संख्या में आस पास के लोग सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु यहां माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, मंदिर संचालक मनहरण यादव ने बताया कि असम, गुवाहाटी के स्वरूप में ही इस मंदिर का निर्माण किया गया है, यह छत्तीसगढ़ का पहला मंदिर है जो इनके अथक प्रयास के चलते निर्माण किया जा सका है, और इस कार्य में पूरा परिवार जुटा रहता है, बताते चलें कि मंदिर में नियमित रूप से माता रानी की पुजा अर्चना के साथ ही समय समय पर यहां कन्या भोज और भंडारा का आयोजन भी कराया जाता है।

बताते चलें कि आज नवमी के दिन 108 कन्याओं का कन्या भोज कराया गया,आज बड़े समुचित तरीके से हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, कार्यक्रम में शिक्षा विभाग में संकुल अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे अशोक तिवारी ने बताया कि मंदिर के निर्माण, जीर्णोद्धार को हमने देखा है और आज तक जो भी मनोकामनाएं माता रानी मां कामाख्या से मांगी है वह पूर्ण हुई है, अब मां कामाख्या देवी मंदिर को और भी बड़े स्वरूप में देखना चाहते हैं।

इस दौरान अशोक तिवारी ने राम नाम जप के बारे में बताया कि उन्होंने 3 लाख से अधिक बार श्री राम नाम का जप किया है और श्री राम नाम का जप आगे भी निरंतर जारी रहेगा, इस दौरान रामशंकर शुक्ला ने श्री राम नाम जप की महिमा और विशेषताएं बताई, गौरतलब हैं कि रामशंकर शुक्ला एक अच्छे साधक हैं।  जो 100 डिग्री से भी अधिक तापमान में ज्योति कलशों के बीच में साधना रत रहते हैं। मां की कृपा हमेशा सभी पर बनी रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close