August 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

घर मे घुसकर छेड़छाड़, बच्चे के साथ मारपीट, सरकण्डा पुलिस को बाबू पण्डित की तलाश

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। महिला संबंधित मामले में सरकण्डा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला की शिकायत पर घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके बच्चे के साथ मारपीट करने वाले जबड़ापारा निवासी बाबू पण्डित की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता महिला के मुताबिक पिछले चार/पांच दिन पूर्व वह सब्जी लेने रामयण चौक गई थी। जहाँ बाबू पण्डित उसके पास आया और उसके कंधे पर हाथ रखकर बोला मेरा नंबर रख मेरे से बात करने के लिए। पीड़िता महिला बोली ये सब काम मैं नही करती भैया और वह वहाँ से चली गई। कल रात्रि करीब 9;30 बजे बाबू पण्डित फिर महिला को परेशान करने उसके घर के अंदर घुस गया और कहने लगा मुझसे बात नही करती। महिला के 10 वर्ष के बच्चे को एक झापड़ मारते हुए गाली गलौच देने लगा। जान से मारने की धमकी दिया और उसके बाद घर से बाहर निकलकर बाहर से घर मे पत्थर फेंककर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़िता महिला सरकण्डा थाना पहुची जहाँ उसे कल आना कहकर चलता कर दिया गया। महिला फिर सुबह 12 बजे घटना की शिकायत करने सरकण्डा थाना पहुची। महिला से लिखित आवेदन लेकर सरकण्डा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बाबू पण्डित के घर मे दबिश दी लेकिन बाबू पंडित सरकण्डा पुलिस के हाथ नही लगा।

पीड़िता पहुची एसपी कार्यालय

पीड़िता महिला ने सरकण्डा पुलिस की इस कार्यवाही के बाद भी अपने और अपने बच्चों के जानमाल पर खतरा महसूस करते हुए बाबू पंडित के खिलाफ लिखित शिकायत एसपी कार्यालय को भी सौपी है।

बाबू पण्डित के खिलाफ और भी मामले

सरकण्डा थाना में बाबू पण्डित के खिलाफ 2 छेड़छाड़ के मामले दर्ज है। सिविल लाइन पुलिस के साथ अभद्रता कर चुका है। हाल ही में सरकण्डा थाना में 296,115(2), 115(2), 315(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज हुआ था।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close