September 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुरमल्हार महोत्सव

मल्हार महोत्सव के बजट अनुदान में बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर/मल्हार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा मल्हार महोत्सव के लिए बजट अनुदान को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की घोषणा तोखन साहू केंद्रीय मंत्री के अनुशंसा पर की गई है। यह घोषणा मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के आग्रह पर की गई, जिसके बाद मल्हार और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट अनुदान में इस वृद्धि से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलेगा और कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने इसे क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर हेमंत तिवारी के साथ रामनारायण भारतद्वाज, रामदुलार कौशले (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामायण पाण्डेय, रबी केवट, कृष्णकुमार साहू, राजेश पटेल, बहोरान केवट, चेतन तिवारी और प्रेमप्रकाश तिवारी ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया। बढ़ा हुआ बजट अनुदान क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक साबित होगा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close