October 18, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी पर
Uncategorized

बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत

बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले के पांचवें दिन सामाजिक सरोकार, नवाचार और युवाओं के भविष्य को समर्पित कार्यक्रमों ने मेले को नई ऊंचाई दी। इस दिन आयोजित रोजगार मेला और शार्क टैंक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहे। बड़ी संख्या में युवाओं, उद्यमियों और शहरवासियों की उपस्थिति ने आयोजन की सफलता को दर्शाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि व्यापार मेले के माध्यम से राष्ट्रहित में कार्य कर रहे विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बीएनआई को इस सामाजिक सोच के लिए बधाई दी। महंत ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों को मंच देना और रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समाज के प्रति आयोजकों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे आयोजन न केवल व्यापार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पामगढ़ विधायक डॉ. शेषराज हरवंश, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जायसवाल, क्रेडाई अध्यक्ष सुशील पटेरिया, विजय केशरवानी, सिद्धांशु मिश्रा, मनीष सखूजा, राजेन्द्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश मौर्य, मेले के संयोजक गणेश अग्रवाल एवं बीएनआई अध्यक्ष किरणपाल सिंह चावला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रोजगार मेला : युवाओं के लिए अवसरों का मंच

बीएनआई व्यापार मेले के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए उम्मीद की किरण साबित हुआ। नाइसटेक कम्प्यूटर के डायरेक्टर रविंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में आयोजित यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। रोजगार मेले में 380 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कुल 60 नियोक्ताओं से कनेक्ट हुआ, जिनमें से 38 कंपनियों ने प्रत्यक्ष इंटरव्यू लिए। युवाओं के लिए 460 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। मेले में टैली एजुकेशन की दिव्या गणेशा और NIIT यूनिवर्सिटी के विकास पांडेय सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि रोजगार मेले को युवाओं से शानदार प्रतिसाद मिला और कई प्रतिभागियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया।

शार्क टैंक : उभरते उद्यमियों को मिला निवेश का मौका

मेले में आयोजित शार्क टैंक कार्यक्रम ने नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया। इस कार्यक्रम में अनिल मुंदड़ा, सनफ्लावर के डायरेक्टर अमित अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप सिंह अरोरा और स्वस्तिक इंफ्रा से विशाल शेरवानी निवेशक के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में कार्यक्रम के संयोजक कपिल अग्रवाल, कॉमिक्स ग्रुप से टिनू निभानी प्रथम रहे। सुकन्या भारत कुमार, हर्ष अग्रवाल, पार्थ कुमार द्वितीय और अर्पित शुक्ला तृतीय रहे। सर्वज्ञता फाउंडेशन के कपिल सचदेव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। शार्क टैंक कार्यक्रम ने युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने और निवेश से जुड़ने का बेहतरीन मंच दिया।

मेले के अंतिम दिन के आकर्षण

मेले के अंतिम दिन इस्कॉन द्वारा संकीर्तन, आर्ट ऑफ लिविंग की भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वाभिमान सम्मान और लाइफटाइम सेवा पुरस्कार जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला सामाजिक सरोकार और विकास का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। यहां व्यापार के साथ-साथ रोजगार, नवाचार और समावेशन को समान महत्व दिया गया है। दृष्टिबाधित बच्चों को मंच देना और रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना समाज के प्रति आयोजकों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे आयोजन राष्ट्रहित में कार्य करने वाले विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में बांधते हैं और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करते हैं। बीएनआई की यह पहल अनुकरणीय है और प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगी।

चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा)

बीएनआई व्यापार मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम है। अध्यक्ष किरणपाल सिंह चावला के नेतृत्व में मेले ने नई ऊर्जा और पहचान प्राप्त की है। रोजगार मेला युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में मजबूत कदम है, वहीं शार्क टैंक ने नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया। शहर में इस स्तर का आयोजन बिलासपुर की क्षमता और संभावनाओं को उजागर करता है। यह मेला व्यापार, रोजगार और समाज—तीनों को साथ लेकर चलने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

शैलेश पांडे (पूर्व विधायक, बिलासपुर)

बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में उमड़ी भीड़ और विविध गतिविधियां इसकी व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाती हैं। यह आयोजन मुझे भारत प्रसिद्ध ग्वालियर मेले की याद दिलाता है। व्यापार, रोजगार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संतुलन शहर की पहचान को नई ऊंचाई देता है। प्रशासन की ओर से आयोजन समिति को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। ऐसे मेले स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देते हैं, रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं और बिलासपुर को एक सक्रिय, प्रगतिशील शहर के रूप में स्थापित करते हैं।

संजय अग्रवाल (कलेक्टर, बिलासपुर)

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बीएनआई मेला केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। जो जनसरोकार से जुड़ा आयोजन है, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता देखने को मिल रही है।  ऐसे आयोजनों के साथ सामाजिक जागरूकता को जोड़ना समय की आवश्यकता है। ट्रैफिक नियमों के पालन और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। पुलिस प्रशासन आयोजन समिति के साथ समन्वय में सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। यह मेला अनुशासन, जागरूकता और सहभागिता का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

रजनेश सिंह (पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर)

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close