September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़पर्यावरण संरक्षणबिलासपुर

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अभिनव पहल.. घुटकू गौठान में किया गया 500 पौधों का रोपण, अतिथियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ…

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के आह्वान पर जल संरक्षण की दिशा में आज से एक महाभियान की शुरुआत की गई। इस क्रम में ग्राम घुटकू गौठान में जल संसाधन विभाग तखतपुर एवं विकास संस्कृति पर्यावरण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भू-जल संरक्षण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

500 पौधों का किया गया रोपण

5 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम के तहत 500 पौधों का पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का माध्यम भी बना।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रख्यात पर्यावरणविद एवं महाकवि डॉ. बृजेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन तखतपुर इंजीनियर मनीष राठौर, उप अभियंता रॉकी कामले, जनपद सदस्य श्रीमती रानी रवि सोनी, ग्राम सरपंच तिलकचंद वर्मा, सचिव रामलाल सिंगरौल, महिला स्व सहायता समूह की सदस्य और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण परिषद प्रमुख डॉ. बृजेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरणादायक संक्षिप्त अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि जल और हरियाली का संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें।

पर्यावरण संरक्षण शपथ का आयोजन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पर्यावरण परिषद के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर मनीष राठौर ने उपस्थित सभी आगंतुकों को पर्यावरण एवं भू-जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सहभागी नहीं होगा, तब तक परिवर्तन संभव नहीं है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close