जेल का मुलाकाती सेंटर हो या फिर थाना, वीडियो सोशल मिडिया में हो रहे वायरल, आदतन बदमाशों के नए अंदाज से हर तरह खौफ का माहौल, सरकंडा थाना क्षेत्र में आदतन बदमाश का आतंक, जनता ने एसपी से लगाई गुहार
आदतन बदमाश की इस हरकत के चलते जेल प्रशासन अब सवालों के घेरे में ?

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में भी इन दिनों कई बड़े शहरों के आदतन बदमाश फिल्मी डायलॉग के साथ रिल बनाकर अपना खौफ बनाए रखने काफी सक्रिय नजर आ रहे है। आदतन बदमाशों में एक नया तरह का पैटर्न चल पड़ा है। जिसमें आदतन बदमाश फिल्मी डायलॉग को लेकर रील बनाते है इसका इस्तेमाल वे अपने दुश्मनों को चिढ़ाने या एक तरह से उन तक अपना संदेश/दबदबा जाहिर करने के लिए करते है।

इसी कड़ी में न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से भी एक आदतन बदमाश विक्की यादव की हरकते भी कुछ ऐसा ही माहौल खड़ा कर रहा है। मिली जानकारी अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीभाठा में आए दिन मारपीट की घटना घट रही है। सरकंडा के कई पुराने बदमाश अवैध कारोबार में लिप्त हो चुके है तो कई बदमाश सरकंडा क्षेत्र में खौफ बरकरार रखने के लिए तरह – तरह के हथकंडे अपना रहे है।
आम जनता में खौफ तो प्रशासन के खिलाफ संदेह
सरकंडा थाना इलाके के गुंडा लिस्ट में दर्ज इमलीभाठा निवासी आदतन बदमाश विक्की यादव से मोहल्ले के लोग काफ़ी भयभीत है। इनका आरोप है कि विक्की यादव मोहल्ले में तलवार लहराकर आए दिन खौफ का माहौल बनाता है। तरह तरह का रील बनाकर आम जनता में खौफ तो प्रशासन के खिलाफ संदेह पैदा कर रहा है। आदतन बदमाश लोगों को गाली गलौज धमकी चमकी देकर अवैध वसूली की वारदात को अंजाम देते रहता है। नशाखोरी के लिए लोगों से रकम उगाही करता है। बाहरी असमाजिक तत्वों को भी बुलाकर मोहल्ले में खौफ का माहौल बनाता है। इस अनैतिक कृत्य के खिलाफ अगर मोहल्ले का कोई व्यक्ति अगर आवाज़ उठाना चाहे तो उसे ही झूठे केस में फसाने की धमकी देता है। जब इस सबसे भी उसका मन भरता तो मनगढ़ंत कहानी बनाकर लोगों पर झूठा आरोप लगाते हुए उसका रील बनाकर वायरल कर देता है।
आवास दिलाने के नाम पर ठगी की मिल चुकी है सजा, लेकिन सुधरने का नाम नहीं
आदतन बदमाश की इस हरकत से पूरा इमलीभाठा परेशान हो चुका है। कुछ वर्ष पहले विक्की यादव आवास दिलाने के नाम पर कई लोगों से रकम ऐंठकर हजम कर लिया था। मामले को लेकर सरकंडा थाना में एफआईआर दर्ज हुई बाद में कोर्ट से सजा भी हुई लेकिन आदतन बदमाश विक्की यादव का हाल आज भी जस की तस है।
पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर, रील बनाकर कर दिया था वायरल
आम जनता इसके आतंक से भयभीत होकर आज एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां इनके द्वारा एसपी कार्यालय को शिकायत आवेदन सौंपकर इमलीभाठा को भय मुक्त बनाने का गुहार लगाया गया। बताया जाता है विक्की यादव ने सरकंडा थाना के कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर उसका रील बनाकर वायरल कर दिया था। जिसके चलते पुलिसकर्मी भी इसे गिरफ्तार करने के लिए डरते है? वहीं सूत्र की माने तो आदतन बदमाश विक्की यादव के खिलाफ कई गिरफ्तारी वारंट भी सरकंडा पुलिस के पास है फिर भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नही हो सकी है शायद इसलिए इसका फायदा उठाकर आदतन बदमाश के सिर उत्पात मचाने का भूत सवार हो गया है?
एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद, जनता में जागी न्याय की उम्मीद
इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने कई वीडियो मीडिया को सौंपे हुए है। जिस वीडियो को आदतन बदमाश ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। वीडियो में एक वीडियो केंद्रीय जेल बिलासपुर का बताया जा रहा है । जहां विक्की यादव किसी से मुलाकात के दौरान जेल परिसर में वीडियो बना रहा है।
जबकि केंद्रीय जेल के मुलाकात परिसर में मोबाइल लेकर आना जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इससे जेल प्रशासन और आदतन बदमाश के बीच गहरा सांठगांठ होने की बाते सामने आ रही है। वहीं एक विडियो सरकंडा थाना परिसर का है जहा विक्की यादव थाना से बाहर निकलते वक्त बनवाया है और उस वीडियो में फिल्मी गीत एडिट करके रील वायरल किया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विक्की यादव को पुलिस का कोई डर नहीं है।
यही नहीं एक वीडियो में जनाब हुक्का पीते वीडियो बनाए हुए है। जबकि हुक्का छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित है फिर आखिर ये हुक्का कहा से आया ? हालांकि एसपी कार्यालय से शिकायत के बाद तो पुलिस इस कड़ी में भी जांच अवश्य करेगी, विक्की यादव के तार बड़े लंबे लगते है क्योंकि जेल परिसर में मुलाकात के दौरान परिसर में मोबाइल लेकर जाने की अनुमति किसी को नही है फिर जेल प्रशासन से विक्की यादव की कैसी यारी है? जांच के बाद अब आगे इन कड़ियों पर विक्की यादव के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है यह देखना होगा? इमलीभाठा को आदतन बदमाशों के भय से भयमुक्त कराने पुलिस क्या हथकंडे अपनाती इस पर इमलीभाठा की निगाहे टिकी हुई है?



