June 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
कांग्रेसछत्तीसगढ़नियुक्तिबिलासपुर

युवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

प्रचंड प्रहार न्यूज/नेटवर्क/बिलासपुर – सक्ति। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत अंकित गौरहा को सक्ति जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर की गई है।

युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद

अंकित गौरहा की नियुक्ति से जिले में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी रूप से किया जाएगा।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नियुक्ति पर अंकित गौरहा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से भेंट कर संगठन का विस्तार व भाजपा के दमनकारी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close