November 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

दवाएं हो रहीं बेअसर! रोगाणुओं का बढ़ता प्रतिरोध दुनिया के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरासहकारी बैंक में चेक का खेल! स्वीकृति कुछ और भुगतान ₹3.38 लाख ज्यादा; तीन गिरफ्तारMSP में ₹258 की बढ़ोतरी, सहायता का अंतर भी ₹258 घटा! विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाबहोटल की चमक-दमक के पीछे रसोई की हकीकत पर सवाल! आठ प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग की जांच, कमियां मिलने पर सुधार की चेतावनीदो महीने की खरीदी में पूरा धान खरीदने की तैयारी है या नहीं? MSP और कृषक उन्नति योजना के गणित पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा20 या 21 नवंबर, कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? बिलासपुर के पंचांग में सामने आई दो परंपराओं की अलग-अलग तारीखें!10 हजार मानदेय में सरकारी योजनाओं का बोझ, भविष्य की सुरक्षा पर सवाल! काली साड़ी-काला चश्मा पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी, सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम‘गर्भपात नहीं, अपूर्ण गर्भपात का इलाज किया’—डॉ. उज्ज्वला कराडे बोलीं, ‘चिकित्सकीय धर्म निभाया, कोई अपराध नहीं किया’; पुलिस से मांगी निष्पक्ष जांचपटवारियों पर कार्रवाई से कर्मचारियों में आक्रोश, 3% DA के एरियर्स की भी उठी मांग; कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी!किसानों का रकबा शून्य! खेतों में धान खड़ा, सरकारी रिकॉर्ड में खेती गायब; 192 किसानों के सामने संकट का दावा
क्रिकेटछत्तीसगढ़बिलासपुर

डी.एम.आई धमतरी और बालाजी भिलाई के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, खेला गया प्रतियोगिता का पहला सुपर ओवर

लगातार दो मैच जीतकर बालाजी भिलाई की टीम अगले दौर में

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच डी.एम.आई इलेवन धमतरी और बालाजी भिलाई के बीच खेला गया। इस मैच के अतिथि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शुभ्रा गढ़ेवाल, डॉ.रक्षित जोगी, डॉ.विजय सिंह और डॉ.के.के. साव रहे।

सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।

मैच टाई हो गया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डी.एम.आई इलेवन धमतरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 83 रन बनाए। डी.एम.आई इलेवन धमतरी की ओर से बल्लेबाज रघुवीर ने सर्वाधिक 17 गेंदों में 32 रन बनाए। बालाजी भिलाई के गेंदबाज राजा कुर्रे ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी भिलाई की टीम निर्धारित 10 ओवरों 9 विकेट खोकर 83 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया। तत्पश्चात दोनों ही टीमों के मध्य सुपर ओवर खेला गया जिसमें बालाजी भिलाई की टीम 5 रनों से विजयी रही।बालाजी इलेवन के गेंदबाज राजा कुर्रे को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डीएमआई इलेवन धमतरी की टीम ने मारी बाजी

आज का दूसरा मैच कोनी ग्रीक फाइटर्स और  डी.एम.आई इलेवन धमतरी के मध्य खेला गया। इस मैच के अतिथि शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी के डीन डॉ.बी.पी. सिंह, अपोलो के यूनिट हेड अभय गुप्ता, डॉ.सुशील कुमार, डॉ.अमित वर्मा, डॉ मुकुल श्रीवास्तव रहें। अतिथियों ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।कोनी ग्रीक फाइटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया और 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए। कोनी ग्रीक फाइटर्स की ओर से बल्लेबाज छोटू और बबलू ने 25- 25 रन बनाए। डीएमआई धमतरी की ओर से गेंदबाज यश और वेद प्रकाश ने 2- 2 विकेट अर्जित किए।10 ओवरों में 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएमआई इलेवन धमतरी की टीम ने 9 वें ओवर में ही मात्र 6 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। डीएमआई इलेवन धमतरी की ओर से बल्लेबाज रघुवीर ने 28 गेंदों में शानदार 69 रन बनाए।रघुवीर को उनकी इस आतिशी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भिलाई की टीम ने जीत लिया मैच

आज का तीसरा मैच कोनी ग्रीक फाइटर्स और बालाजी भिलाई के मध्य खेला गया।इस मैच के हरिभूमि बिलासपुर के प्रियंक परिहार,सीएमडी महाविद्यालय के चेयरमैन संजय दुबे,समाजसेवी गीतेश साहू, एवं आशीष सिंह रहे। अतिथियों ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया। 108 बालाजी भिलाई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोनी ग्रीक फाइटर्स की टीम 10 वे ओवर में मात्र 41 रन बनाकर कर सिमट गई। कोनी ग्रीक फाइटर्स के बल्लेबाज वंश ने सर्वाधिक 13 रन बनाए।बालाजी भिलाई के गेंदबाज चिंटू और तरुण ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3- 3 विकेट चटकाए। 42 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी 108 बालाजी भिलाई की टीम ने 6 वें ओवर में ही मात्र 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। बालाजी भिलाई के गेंदबाज चिंटू को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता – ईशान भंडारी

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है। शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है । जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके। खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।

पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि

इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी। जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close