October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

भारी बारिश की चेतावनी, अरपा में बहाव बढ़ने की संभावना, प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान!छठ महापर्व की कमान प्रवीण झा को, विनोद सिंह बने सचिव; 13 से 16 नवंबर तक अरपा तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमातूफानी हवाओं का खतरा मंडराया! बिलासपुर में अस्पताल से कंट्रोल रूम तक अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमरप्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारी
छत्तीसगढ़

शासकीय भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जे का मुद्दा, पेंडरवा (उ) का मामला, पढ़िए पूरी खबर…

बिलासपुर। जिले में बड़ी तेजी से शासकीय भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जे का मुद्दा बहुत ही महत्वपूर्ण और चिंता का विषय है। जमीन संबंधित मामलों में स्थानीय अधिकारियों के द्वारा निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, राजस्व रिकॉर्ड और भू-सुधार नीतियों में कई खामियां भी अवैध कब्जे की संख्या में बढ़ोत्तरी का एक बड़ा कारण है।

विदित हो कि सरकारी जमीन पर अनधिकृत रूप से कब्जा करने वालों को कानून से संरक्षण मांगने का कोई अधिकार नहीं, सरकार को ऐसी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए अपने कब्जे में लेने का पूरा अधिकार है। अवैध तरीके से जमीन कब्जाने वालों का उस जमीन पर कोई अधिकार नहीं होता और उनकी स्थिति अतिक्रमणकारी और घुसपैठिए की होती है।
गौरतलब हैं कि प्रशासनिक दफ्तरों में अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतों का अंबार लगा हुआ हुआ हैं। गाहे – बगाहे इनकी सूचनाएं मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं. इसके बावजूद भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, अब सुशासन सरकार से दरकार है कि इस गम्भीर मामले से सरोकार रखते हुए इस अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर उचित कार्रवाई की नजीर पेश करे।

ज्ञात हो कि ऐसे ही एक शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत का मामला बिल्हा विकासखंड के ग्राम पेंडरवा (उ) से निकलकर सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत पेंडरवा (उ) के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधीश बिलासपुर को इस बाबत शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र में बताया गया हैं कि गोवर्धन कश्यप पिता रघुनाथ कश्यप जिसके द्वारा ग्राम के मेन रोड स्थित शासकीय भूमि पर मकान बनाया जा रहा है। जिसे जनप्रतिनिधियों के द्वारा तत्काल रोकने की मांग की गई है। ताकि उक्त शासकीय भूमि को गांव के विकास कार्य में लिया जा सके। उन्होंने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने कलेक्टर से गुहार लगाई है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि आए दिनों शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत जो प्रशासनिक गलियारों में चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और इन पर लगाम लगाने किस तरह की प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी, जिससे इन अतिक्रमणकारियों पर प्रशासनिक भय बन सके कि किसी भी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करना अपराध है ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close