July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
कानूनी कार्रवाई की मांगछत्तीसगढ़बिलासपुर

देश के प्रधानमंत्री ही नहीं माता सीता के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी, हिन्दू संगठनों ने की कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, माता सीता के बारे में अमर्यादित बातें कर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने धार्मिक वैमनस्य पैदा करने तथा प्रधानमंत्री जैसे सम्मानित पद पर विराजित व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मानहानि करने एवं देशद्रोह करने के आरोप में अपराध दर्ज करने की मांग की गई ।

बिलासपुर। व्हाट्सएप ग्रुप छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास परिषद में मोबाइल नंबर 9406323082 के धारक द्वारा लगातार माता सीता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमान जनक, अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है।

ग्रुप के सदस्य भोला तिवारी ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वे भी छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास परिषद व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य है, जिसमें पिछले 23 मई से ग्रुप के ही एक और सदस्य मोबाइल नंबर 9406 323082 के धारक द्वारा लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विष वमन किया जा रहा है, साथ ही उसके द्वारा माता सीता जी के विरुद्ध भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पोस्ट करने वाले के लेखन से यह जान पड़ता है कि वह कांग्रेस का समर्थक है लेकिन अपने पार्टी का समर्थन करते-करते उसने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी है और देश के प्रधानमंत्री ही नहीं माता सीता के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ग्रुप में मौजूद राजेश शुक्ला और समीर शुक्ला द्वारा उसे समझाने का भी कई बार प्रयत्न किया गया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा, उल्टे सबको लटका देने और जेल भिजवा देने की धमकी दे रहा है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह की टिप्पणी किए जाने से आहत विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां अधिवक्ता समीर शुक्ला के माध्यम से उक्त मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने , माता सीता के बारे में अमर्यादित बातें कर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने धार्मिक वैमनस्य पैदा करने तथा प्रधानमंत्री जैसे सम्मानित पद पर विराजित व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मानहानि करने एवं देशद्रोह करने के आरोप में अपराध दर्ज करने की मांग की गई । इस अवसर पर भोला तिवारी, अनीता तिवारी, राजेश शुक्ला, समीर शुक्ला समेत ग्रुप के कई सदस्य और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे, जिन्होंने कहा कि स्वयं को हिंदू और पढ़ा लिखा अधिवक्ता करने वाले लोग ही किसी पार्टी के विचारों का अंधानुकरण कर देश और धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, जिससे ग्रुप के सभी सदस्यों की भावनाएं आहत हो रही है, इसलिए उन्होंने ऐसे व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close