July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
कांग्रेसछत्तीसगढ़देशनिकाय चुनावप्रदेशबिलासपुरभाजपा

चुनावी समर में उतरेगा सुदर्शन…राहुल ठाकुर भी आजमाएंगे किस्मत…युवा नेताओं में छाया चुनावी फितूर… दिग्गजों के सपने हो सकते है चकनाचूर…

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर वार्डो में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जब से वार्डों का आरक्षण हुआ तब से एक से बढ़कर एक महारथी अपने प्रतिद्वंदी का समीकरण बिगाड़ने चुनाव के मैदान में नजर आ रहे है। हालांकि अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है लेकिन संभावित है कि जल्द ही चुनाव के तारीख की भी घोषणा कर दी जाएगी। चूंकि अभी चुनावी बिगुल बजने में वक्त है, फिर भी इससे पहले ही कई वार्डों में राजनीतिक घमासान की शुरुआत हो चुकी है। “भाजपा “और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों के दावेदार अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हुए हैं तो वही कुछ लोग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे है। जिससे एक से बढ़कर एक दिग्गज नेताओं के समीकरण बिगड़ने की पूरी आशंका नजर आ रही है । बहरहाल यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि कैसा चुनावी माहौल तैयार होता है।

वार्ड क्रमांक 35 में उठी लहर…

वार्ड क्रमांक 35 में आरक्षण के बाद से ही संभावित प्रत्याशियों में चुनाव लड़ने की जबरदस्त लहर उठी हुई है। इस बार के चुनाव में कुछ नए युवा चेहरों ने भी मैदान में उतरने का फैसला किया है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि चुनाव में जीत-हार, पसंद-नापसंद, मतदाताओं की सोच और नेताओं की कार्यशैली पर निर्भर होती है ।इस बार वार्ड में दावेदारों की संख्या बढ़ने से मुकाबला रोचक होने जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है और मतदाता किसे अपना नेता चुनते हैं तथा कितने नेता बागी के तौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाएंगे ?

प्रखर वक्ता राहुल ठाकुर आजमाएंगे किस्मत… 

विदित हो कि वार्ड क्रमांक 35 से फायर ब्रांड, युवा नेता, मिलनसार, मृदुभाषी, प्रखर वक्ता पेशे से डॉक्टर राहुल सिंह ठाकुर ने भी अपनी दावेदारी पेश करने की बात कही है। युवा ऊर्जावान राहुल ठाकुर ने बताया कि वह बचपन से ही कांग्रेस संगठन के रीति नीति से काफी प्रभावित रहे हैं और यही कारण है कि आज भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करने सदैव तत्पर रहते हैं। राहुल ने बताया कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा मे सोशल मीडिया प्रभारी तथा बिलासपुर विधानसभा 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 मे अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। अनेको नुक्कड़ सभाओ मे वक्तव्य एवं पार्टी के विचार के अनुरूप कार्य करने पर शहर मे एक प्रखर वक्ता के रूप मे पहचान भी मिली है । राहुल ने बताया सन 2011 मे एनएसयूआई उपाध्यक्ष, न्यू होराईजन डेंटल कॉलेज सकरी बिलासपुर तथा 2022 में लोकसभा उपाध्यक्ष आईटी सेल सोशल मीडिया बिलासपुर का दायित्व भी जिम्मेदारी से निभाया है। जिसके कारण वह भी कांग्रेस से टिकट की आस लगाए बैठे है और पूरा विश्वास है कि किए गए कार्यों को देखकर पार्टी उन्हें एक मौका जरूर देगी।

चुनावी समर में उतरेगा सुदर्शन…

वार्ड क्रमांक 35 से ही भाजपा प्रत्याशी के रूप में सुदर्शन रजक ने भी चुनावी समर में उतरने की ठानी है। बचपन से ही अपने पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाने वाला सुदर्शन भी अब पार्षद बनने की राह पर है। सुदर्शन का कहना है कि वह भाजपा का सच्चा सिपाही है, वार्ड का बेटा है और वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रहा है और अब पार्टी से टिकट लेकर राजनीति के माध्यम से वार्ड वासियों की सेवा करना चाहता है। चूंकि भाजपा की रीति नीति सबका साथ – सबका विकास है, भाजपा ने ईश्वर साहू जैसे एक गरीब व्यक्ति पर अपना विश्वास जताकर यह संदेश दिया कि भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं के हित में काम करने वाली पार्टी है। इसीलिए उसे भी विश्वास ही नहीं यकीन भी है कि पार्टी उसकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वार्ड क्रमांक 35 से प्रत्याशी बनने का मौका जरूर देगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close