November 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधा चावल जमा, आधा अब भी बाकी! राशन की थाली पर संकट का साया! कस्टम मिलिंग की रफ्तार पर प्रशासन की चिंतासंविधान की प्रस्तावना में छिपा है भारत के लोकतंत्र का पूरा दर्शन! जानिए ‘हम भारत के लोग’ का असली अर्थवर्दी का अनुशासन, टीम की ईमानदारी और प्रबंधन का दम… बिक्री में MP-CG में नंबर-1 बना बिलासपुर पुलिस का पेट्रोल पंप!विविधताओं में एकता ही भारत की असली ताकत, युवा गढ़ेंगे 2047 का विकसित भारत : अरुण सावदवाएं हो रहीं बेअसर! रोगाणुओं का बढ़ता प्रतिरोध दुनिया के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरासहकारी बैंक में चेक का खेल! स्वीकृति कुछ और भुगतान ₹3.38 लाख ज्यादा; तीन गिरफ्तारMSP में ₹258 की बढ़ोतरी, सहायता का अंतर भी ₹258 घटा! विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाबहोटल की चमक-दमक के पीछे रसोई की हकीकत पर सवाल! आठ प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग की जांच, कमियां मिलने पर सुधार की चेतावनीदो महीने की खरीदी में पूरा धान खरीदने की तैयारी है या नहीं? MSP और कृषक उन्नति योजना के गणित पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा20 या 21 नवंबर, कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? बिलासपुर के पंचांग में सामने आई दो परंपराओं की अलग-अलग तारीखें!
छत्तीसगढ़बिलासपुर

मल्हार महोत्सव के बजट अनुदान में बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर/मल्हार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा मल्हार महोत्सव के लिए बजट अनुदान को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की घोषणा तोखन साहू केंद्रीय मंत्री के अनुशंसा पर की गई है। यह घोषणा मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के आग्रह पर की गई, जिसके बाद मल्हार और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट अनुदान में इस वृद्धि से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलेगा और कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने इसे क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर हेमंत तिवारी के साथ रामनारायण भारतद्वाज, रामदुलार कौशले (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामायण पाण्डेय, रबी केवट, कृष्णकुमार साहू, राजेश पटेल, बहोरान केवट, चेतन तिवारी और प्रेमप्रकाश तिवारी ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया। बढ़ा हुआ बजट अनुदान क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक साबित होगा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close