May 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
आरोप - प्रत्यारोपछत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरराजनीति

अपने आप को बिलासपुर का चौकीदार कहने वाले विधायक जी की सीटी बज़ नहीं पा रही है, शहर में चोरों का हल्ला बोल है और जनता लूटी जा रही है – शैलेश

असुरक्षित बिलासपुर - दुर्गा जी की झांकी देखने गये लोगों के सूने घरों में चोरी की वारदात हो रही है।

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार चोरियाँ बढ़ रही है और एकसाथ गैंग बनाकर चोर कई इलाक़ों में लोगो के घरों में धावा बोल रहे है और बहुमूल्य गहने और घन चोरी हो रहा है,शहर के लोग लगातार पुलिस की तरफ बड़ी आस लगाकर उम्मीद कर रहे है कि जब चोर पकड़े जाएँगे और कब उनका सामान वापस मिलेगा,लेकिन सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है और जनता का चोरी किया सामान वापस नहीं मिल रहा है।

लोग त्योहार के समय शहर में झांकी देखने निकल रहे है और चोर घर को निशाना बना रहे है एसे में लोग डरे हुए है और घर से बाहर निकलने में डर रहे है कि कहीं चोरी न हो जाये।बिलासपुर के सभी इलाक़ों में चोरियाँ कोई ग्रुप कर रहा है साइकिल से लेकर गाड़ियाँ और घर के सामान एवं महँगी वस्तुएँ चोरी हो रही है और त्योहारों का फायदा चोर उठा रहे है और घर को लूट रहे है।पुलिस की पेट्रोलिंग और गस्त भी इलाक़ों में नही हो रही है जिसका की फायदा चोर उठा रहे है।

बिलासपुर के विधायक जी ने अभी पिछले महीने ही बड़ा बयान दिया था, कि मैं बिलासपुर का चौकीदार हूँ और ये कैसे चौकीदार है जो जनता को लुटवा रहे है। डायलॉग बोलने और जनता को झाँसा देने से बिलासपुर में सुरक्षा नहीं होने वाला है । उसके लिये योजना बनाकर कर काम करने की जरूरत है,सरकार अपने में ही मस्त है और वो अपने उत्सव और सदस्यता में लगी हुई है और इधर बिलासपुर असुरक्षित हो रहा है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close