October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़बिलासपुर

डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में डांडिया व प्रेरकों को सम्मानित किया गया 

प्रचंड प्रहार/मल्हार । सिद्धिदेवी डिडनेश्वरी लोकन्यास ट्रस्ट मल्हार द्वारा वर्षों से रसीद काटकर तेल व घृत ज्योति जलाने की सुविधा देने वाले 138 प्रेरकों को शाल श्रीफल पुष्पहार तथा डिडनेश्वरी प्रिंटेड की रिंग प्रदान कर सम्मानित किया एवं भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु माताओं बहनों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि पी पी पांडे उप महाप्रबंधक ए.सी.सी अदानी ग्रुप की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अध्यक्षता अनिल कैवर्त्य नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि रौनक साव, हरप्रसाद कैवर्त्य अध्यक्ष निषाद समाज जिला अध्यक्ष बिलासपुर उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के पश्चात माँ डिडनेश्वरी मॉडल कान्वेंट, प्रतिमान उच्चतर माध्यमिक शाला जैतपुर बुढीखार, मध्यनगरी शाला सरस्वती शिशु मंदिर मल्हार संस्कृत बिलासा विद्यालय मल्हार (केवटपारा) की बालिकाओं छात्रों ने डांडिया गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देखकर उपस्थित हजारों लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का कुशल प्रभावी संचालन प्रेरक, कवि, रेडियो वार्ताकार शेषनारायण गुप्ता सेवानिवृत्त प्रधान पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्य के साथ अकतराम सिन्हा, ओमप्रकाश पांडे, गणेश राजू तिवारी, विमल कांत, हरिओम श्रीवास लेखक राजेश पांडे मल्हार विकास मंच के अध्यक्ष संजीव पांडे, अमित पांडे, रघुराज पांडे, बबलू भारद्वाज आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों एवं पदाधिकारी में संतोष कैवर्त्य, दुखीराम, महेश्वर ,राम हरि जतन, दिलेश, शैलराज कैवर्त्य आदि के साथ कैवर्त्य समाज के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमल अवस्थी, हरिशंकर पांडेय , प्रदीप वैष्णव ,भागबली, काशीराम रजक भी उपस्थित थे। डांडिया नृत्य प्रदर्शन में डिडनेश्वरी मॉडल स्कूल को प्रथम आने पर ₹3100 मोमेंटो कप डिडनेश्वरी प्रिंट मेडल द्वितीय मध्य नगरी शाला के छात्रों को ₹2100 तथा तृतीय सरस्वती शिशु मंदिर मल्हार को ₹1500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

सभा को मुख्य अतिथि पी पी पांडे अनिल कैवर्त्य, रौनक साव ने संबोधित किया तथा इसी तरह लोक न्यास ट्रस्ट द्वारा जनहित अर्थ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी गई। अंत में आभार प्रदर्शन सचिव संतुष्ट केवट द्वारा किया गया हो कि इस वर्ष 4000 ज्योति कलश की गुणात्मक वृद्धि प्रेरकों के प्रयासों के परिणाम स्वरुप ही परिलक्षित है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close