June 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं 
क्राइमगूगल रिव्यू टास्कछत्तीसगढ़ठगीबिलासपुरसायबर क्राइम

गुगल रिव्यू टास्क का पार्ट टाइम जॉब के बहाने ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रेंज साइबर थाना रायपुर की कार्यवाही

आरोपी से जप्त बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 48 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। प्रकरण में 500 से अधिक UPI ID/बैंक अकाउंट को होल्ड कराया गया है।

 

प्रचंड प्रहार/रायपुर। प्रार्थी श्वेता मेहरा रायपुर ने गुगल रिव्यू टास्क पार्ट टाइम जॉब के नाम से उनसे 29.49 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना विधानसभा में दर्ज कराई, सूचना पर अपराध क्रमांक 278/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। उक्त अपराध के घटनाक्रम में प्रार्थी को वॉट्सएप ग्रुप में ऐड किया गया और बताया गया की ग्रुप में भेजे गए गुगल लिंक में रिव्यू देना है। रिव्यू के बदले रकम दिया जायेगा, प्रार्थी द्वारा टास्क पूरा करने पर झांसा देने के लिए कुछ रकम वापस किया गया। फिर प्रार्थी को इकोनॉमी टास्क दिया गया जिसके लिए प्रार्थी से रकम मांगा गया फिर टास्क सही पूरा नही होने की बात बोलकर रिकवरी टास्क के बहाने 29 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

रेंज साइबर थाना को प्राप्त निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वॉट्सएप नंबर, टेलीग्राम ग्रुप एवं बैंक खातों से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण किया गया। गुजरात निवासी आरोपी नरेंद्र हिम्मतभाई गोंडलिया द्वारा अन्य साथियों की सहायता से प्रार्थी से ठगी कर विभिन्न खातों में रकम जमा करवाए गए थे। आरोपी बचने के लिए गुजरात के अलावा दिल्ली और राजस्थान जाकर घटना कारित करता था।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खाता जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा हाल ही में 74 लाख मूल्य का नया घर खरीदने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसका दस्तावेज प्राप्त कर अटैच करने की कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को दिनांक 31/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
नरेंद्र हिम्मत भाई कुंडलिया पिता हिम्मत भाई रामजी भाई गोंडलिया उम्र 31वर्ष पता नेशनल पार्क सोसाइटी सूरत गुजरात

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close