July 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
आरोपछत्तीसगढ़जिला पंचायतदेशबिलासपुर

भ्रष्टाचार हावी और विकास कार्य ठप्प, सामान्य सभा में हुआ जमकर हंगामा

जिला पंचायत में चल रही प्रेम कहानीयां रही चर्चा का विषय..

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर में कल सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई l बैठक में विभिन्न जनहितैषी मुद्दों के साथ ही जिला पंचायत में बिलासपुर में वसूली,कमीशखोरी व भ्रष्टाचार का मुद्दा भी मुख्य रूप से हावी रहा। मनरेगा,एसबीएम में हो रहे भारी भ्रष्टाचार को लेकर जिला पंचायत सीईओ आर.पी.चौहान के द्वारा इनको संरक्षण दिए जाने के संबंध में कई प्रकार की चर्चाएं जनप्रतिनिधि व अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच चलती रही।

बैठक में विधायक रहें उपस्थित..

वैसे तो हर बैठक की तरह यह बैठक भी हंगामेदार रही पर इस बैठक में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति ने बैठक को और भी महत्वपूर्ण बना दिया और जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में जो भी अधिकारी बिना कारण बताएं अनुपस्थित रहे उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान के निर्देश पर शोकाज नोटिस जारी किया गया हैं। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, जितेंद्र पाण्डेय,राजेश्वर भार्गव और विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा व संतोष दुबे ने भी सदन में विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।

स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक पर सीईओ जिला पंचायत मेहरबान क्यों…?

पिछले सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने एसबीएम की जिला समन्वयक पूनम तिवारी पद से हटाने का प्रस्ताव सदन में पारित किया था क्योंकि एसबीएम समन्वयक पूनम तिवारी पर सरपंचों से वसूली,ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन में क्रय किए गए सामग्री में अनियमितता व निगम में शामिल पंचायत में भुगतान की गई राशि से संबंधित कई गंभीर शिकायतें हैं। इसके बावजूद जिला पंचायत सीईओ ने उस पर कोई जांच और कार्यवाही नहीं की। इस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक में ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी.चौहान पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के साथ ही कई गंभीर आरोप लगाएं।

नरेगा को लेकर भी जमकर विवाद व हंगामा..

बैठक के प्रारंभ में ही राजेश्वर भार्गव व जितेंद्र पांडेय ने नरेगा की अनियमितता को लेकर जमकर हंगामा मचाया सदन में उपस्थित विधायक भी उन्हें समझाने व चुप कराने का प्रयास करते रहे पर विवाद नहीं थमा,अंत तक संबंधित अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव अड़े रहे।

जिला पंचायत में चल रही प्रेम कहानीयां रही चर्चा का विषय..

सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत में चल रही प्रेम कहानीयां चर्चा का विषय बनी रही पर इस विषय में जिला पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मीडिया में कुछ भी कहने से बचते रहें पर सदन की गरिमा तार-तार होती रहीं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close