May 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
त्यौहारपोलाबैल दौड़ एवं साज सज्जा

पोला पर्व पर बैल-दौड़ एवं साज- सज्जा प्रतियोगिता

स्वर्गीय श्री चंद मनुजा स्मृति आयोजक आदर्श युवा मंच बिलासपुर

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। पोला महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में किसानों द्वारा मनाया जाने वाला एक आभार उत्सव है, जिसमें बैलों और बैलों के महत्व को स्वीकार किया जाता है और उन्हें धन्यवाद दिया जाता है, जो कृषि और खेती की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस त्यौहार पर बैलों को धोया जाता है और तेल से मालिश की जाती है। उन्हें शॉल, घंटियों और फूलों से सजाया जाता है, उनके सींगों को रंगा जाता है और उन्हें नई लगाम और रस्सियाँ दी जाती हैं। सजे-धजे बैलों को संगीत और नृत्य के साथ जुलूस के रूप में गाँव के मैदान में ले जाया जाता है।

पोला पर्व के विषय में आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष महेश दुबे ने बताया लोक पर्व पोला हमारी अपनी संस्कृति एवं सभ्यता और पशुओं के प्रति भी प्रेम दर्शाती है।इस अंधाधुंध आधुनिक करण का परिणाम हैं कि किसानों का अपने सच्चे साथी बैलों से दूरिया बढ़ रही है। यह लोकपर्व मनाने की परम्परा लगभग लुप्त सी होती जा रही है। इस लुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने का सार्थक प्रयास आदर्श युवा मंच द्वारा किया जा रहा है। इस लोकपर्व में स्वर्गीय श्रीचंद मनुजा स्मृति बैल दौड़ एवं साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन 2 सिंतबर सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान में संध्या 4:00 बजे आयोजित है। कार्यक्रम के लोगो के उत्साहवर्धन हेतु छत्तीसगढ़ लोक कला मंच “मन भौरा ” लाला जी श्रीवास एवं टीम के द्वारा मनभावन प्रस्तुती दी जाएगी! साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जावेगा एवं किसानों का सम्मान किया जाएगा ।

 

Prachand Prahar