April 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरभाजपाराजनीति

कठपुतली सरकार को इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी में केंद्र ने ठेंगा दिखाया, केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से लेना जानती है देना नहीं- शैलेश

अमीर धरती की गरीब जनता के साथ धोखा हुआ और बेरोज़गारों को अब तक कोई राहत नहीं ! डबल इंजन के नाम पर जनता ठगा महसूस कर रही है।

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ राज्य जहां डबल इंजन की सरकार है फिर भी राज्य को नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बनाया गया और इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी देने से परहेज़ किया, आख़िर क्यों ? कुछ राज्यों को दो दो इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी दिया और छत्तीसगढ़ को ठेंगा दिखाया।क्या हमारे पास योग्यता की कमी है या हमारी इक्षा शक्ति कमजोर है क्या कारण है कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास की इस महत्वपूर्ण कड़ी से नहीं जोड़ा ?

केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से सिर्फ़ लेना जानती है हमारे संसाधनों का उपयोग पूरे देश में किया जा रहा है यहाँ की अमीर धरती से कोयला,लोहा,माँ और अन्य महत्वपूर्ण खनिज बाहर जा रहा है एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान है और सबसे ज्यादा कोयला यहाँ से बाहर जाता है और एक अच्छा औद्योगिक वातावरण प्रदेश में है सभी साधन और संसाधन उपलब्ध है बिजली,पानी और रॉ मटेरियल सब उपलब्ध है और योग्यता में भी प्रदेश पीछे नहीं है फिर भी छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

डबल इंजन की सरकार होने बाद जनता को अपेक्षा थी कि कोई अच्छा काम होगा लेकिन जनता को धोखा ही मिल रहा है और इशारे से चलने वाली सरकार इस मोर्चे पर भी विफल दिखाई दे रही है यहाँ से संसाधन बाहर कैसे जाएँगे बस यही उद्देश्य केंद्र की सरकार का रहता है।आज छत्तीसगढ़ वासी अपने आप को ठगा स महसूस कर रहे है। पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल और उत्तराखंड जैसे राज्यों को इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी मिला और राज्य को आगे आने का अवसर मिला लेकिन यहाँ के युवाओं के लिए सिर्फ़ निराश ही किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close