October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुर

युवा हमारे देश की धरोहर, इनमें परमाणु जैसी शक्ति है, इन्हें नशा जैसे दुर्गुणों से बचना होगा – रजनेश सिंह

चेतना के चौथे चरण का हुआ शुभारंभ,अब नशे पर होगा प्रहार

चेतना के चौथे चरण का हुआ शुभारंभ, अब नशे पर होगा प्रहार

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के चौथे चरण का आज विधिवत शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर चेतना के जनक बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेशसिंह ने पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा हमारे देश की धरोहर है, इसमें परमाणु जैसी शक्ति है इन्हें नशा जैसे दुर्गुणों से बचना होगा।

ज्ञात हो कि इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना का सर्वप्रथम शुभारंभ जून 2024 में हुआ था । जिसका पहला चरण यातायात पर, दूसरा साइबर फ्रॉड और तीसरा महिला बच्चों पर घटित अपराध पर आधारित था । इसी क्रम में चेतना के चौथे चरण का शुभारंभ आज हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अवैध नशा के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नशा से जुड़े समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे नशा से सर्वथा दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

शैक्षणिक संस्थाओं के नजदीक नशा से जुड़े पदार्थ गुटका बीड़ी सिगरेट की बिक्री पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने यह भी कहा कि नशा सर्वनाश की जड़ है सभी अपराध का मूल है इसे समूल हटाना होगा और इसमें आप सभी जन समुदाय का सहयोग आवश्यक है चेतना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समूह संगठन एनजीओ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी जैसे तमाम संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और जन कल्याण के क्षेत्र में कार्य भी कर रहे है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आशा व्यक्त की कि चेतना के चौथे चरण से जिले में नशे की लत से लोगों को छुटकारा मिलेगा। लोग नशे से दूर होकर अपना स्वाभाविक विकास कर सकेंगे l कार्यक्रम के अंतर्गत नशे पर आधारित लघु फिल्म “choose life not drugs” जो आर्यन फिल्म के बैनर तले रामानंद तिवारी द्वारा तैयार की गई है का पोस्टर लॉन्चिंग भी हुआ।

कार्यक्रम में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अनुज कुमार, अर्चना झा, गरिमा द्विवेदी, सहित अन्य पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विभिन्न समूह संगठन के लोग एवम विद्यार्थी समूह उपस्थित थे ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न समूह संगठन समिति के सदस्यों के सुझाव भी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुनते हुए इसकी समीक्षा भी की, इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सदस्यों से हमेशा की तरह बढ़-चढ़कर कार्य करने का आग्रह किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close