August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरबिल्हा विधानसभाभाजपाविकास

विधानसभा बिल्हा में विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा, अब हमारा क्षेत्र और भी समृद्ध और स्वावलंबी बनेगा, नागरिकों की सुविधाएं बढ़ेंगी और समग्र विकास को नया आयाम मिलेगा – कौशिक

नगरपालिका बोदरी को मिला 1.50 लाख रु की सौगात

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर नगर पंचायत बोदरी को मिला नगर पालिका का दर्जा

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत बोदरी अब नगर पंचायत नहीं बल्कि अब नगर पालिका के नाम से जाना जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशील की अनुशंसा पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आवेदन देकर मांग रखी गयी थी कि नगर पंचायत बोदरी नगर पालिका का दर्जा दिया जाए। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृति दी और नगर पंचायत बोदरी को नगर पालिका का दर्जा दिया था।

जिसका उन्नयन किया गया साथ ही नगरपालिका बोदरी में विभिन्न विकास निर्माण कार्य हेतु 149.05 लाख रु की राशि स्वीकृत की गयी जिसके अंतर्गत नविन कार्यालय भवन निर्माण, वार्ड क्र.04 पुराना नर्स क्वाटर नयापारा के बगल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्र.12 कन्हैया पुरसावानी घर से सरस्वती शिशु मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण क कार्य, वार्ड क्र.09 बरगद पेड़ से वासु मंगलम तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र.02 में स्थित तालाब में 02 नग पचरी निर्माण कार्य, वार्ड क्र.04 में चबुतरा विथ आर.सी.सी. शेड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 01 सुविधा-24 के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरी निकाय मंत्री अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि इस जनहितैषी निर्णय ने हमारे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया। इस स्वीकृति से बोदरी का विकास एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा, जिससे नागरिकों की सुविधाएं बढ़ेंगी और समग्र विकास को नया आयाम मिलेगा। श्री कौशिक ने कहा कि अब हमारा क्षेत्र और भी समृद्ध और स्वावलंबी बनेगा। इस महत्वपूर्ण कदम से विधानसभा बिल्हा में विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा और क्षेत्र में लगातार बढ़ोत्तरी होते रहेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close