October 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी परसफेद परिधानों में सजा गरबा, W.E. बिलासपुर की शाम बनी यादगारओवरब्रिज का काम शुरू, लेकिन कहां बनेगा पुल? बेलतरा में महिलाओं का विरोध
Uncategorized

गांधी चौक में महिला का तांडव! कार के शीशे तोड़े, बाइक-ठेले को पहुंचाया नुकसान, पत्थर लेकर दौड़ी… रौनक साव ने संभाला मोर्चा

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। शहर के व्यस्त गांधी चौक में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक महिला के अचानक हंगामा शुरू कर देने से अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर तक सड़क पर घूमती रही और हाथ में पत्थर व डंडा लेकर राहगीरों तथा वाहनों की ओर बढ़ती रही। इस दौरान एक कार में तोड़फोड़, बाइक व ठेले तथा कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है। लोगों की ओर पत्थर फेंके जाने का आरोप भी है।

भीड़ का गुस्सा बढ़ा तो रौनक साव ने संभाली स्थिति

हंगामा बढ़ने पर मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण होने लगा। इसी दौरान युवा सराफा व्यवसायी रौनक साव ने पहल करते हुए महिला को भीड़ से अलग किया और आगे किसी को चोट पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। बताया गया कि कुछ लोग महिला के व्यवहार से आक्रोशित थे। रौनक साव ने उन्हें संयम बरतने और महिला के साथ मारपीट करने के बजाय पुलिस को सूचना देने के लिए समझाया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई।

नशे या मानसिक परेशानी की चर्चा, पुष्टि नहीं

मौके पर महिला के नशे में होने अथवा मानसिक रूप से परेशान होने की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस महिला की पहचान, परिजनों और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

गांधी चौक जैसे व्यस्त इलाके में इस घटनाक्रम ने सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े किए हैं। फिलहाल पूरे मामले की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

इस घटनाक्रम में रौनक साव की भूमिका इसलिए उल्लेखनीय रही कि उन्होंने भीड़ के बढ़ते आक्रोश के बीच स्थिति को टकराव में बदलने के बजाय पुलिस हस्तक्षेप का रास्ता अपनाया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close