September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरवजन तिहार

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मनाया जा रहा वजन तिहार, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन

आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की जांच कर पालकों को दी जा रही पोषण सलाह...

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर । 1 से 30 सितम्बर तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। वजन तिहार में शून्य से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर और उनके शारीरिक विकास की जांच की जाती है। कुपोषण की स्थिति पाए जाने पर पालकों को पोषण सलाह दी जाती है, साथ ही आवश्यक होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजा जाता है। जिले में वजन तिहार के तहत सभी विकासखण्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर की जांच की जा रही है। जिसमें जन प्रतिनिधि भागीदारी निभा कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक कर रहे हैं ।

वजन तिहार के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के ग्राम पंचायत नगरौड़ी में वजन तिहार व पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और बच्चों के वजन और पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के पोषण स्तर की जांच अवश्य कराए और उसके अनुरूप आवश्यक स्वास्थ्य सलाह का पालन करें। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती भारती रजक, मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा, सरपंच श्रीमती जानकी साहू एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती विद्या पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

इसके साथ ही सीपत के ग्राम कुली में वजन तिहार मनाया गया । जिसमें बच्चों का अन्नप्राशन, वजन जांच और अभिभावकों को पोषण संबंधी सलाह दी गई। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन तिहार के तहत गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की जा रही है। भावी माताओं को पोषण और टीकाकरण संबंधी सलाह दी जा रही है। जिले के मस्तूरी, सकरी, हाफा में सुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका रैली का आयोजन किया गया। सुपोषण शपथ दिलवाई गई और जन समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close