August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
उत्सवछत्तीसगढ़देशबिलासपुररास गरबा

बिग बॉस फेम एल्विश यादव और “द” केरला स्टोरी, अभिनेत्री अदा शर्मा ने बढ़ाई थी पंखिड़ा डांडिया की रौनक, अब आ रहे है मिर्जापुर के स्टार

रायपुर रोड तिफरा में स्थित होटल ग्रैंड लोटस में किया जाएगा पंखिड़ा डांडिया का आयोजन...

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। सेंट्रल इंडिया में सुप्रसिद्ध डांडिया इवेंट पंखिड़ा डांडिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह आयोजन 4 व 5 अक्टूबर को किया जाएगा। पंखिडा डांडिया का आयोजन इस वर्ष रायपुर रोड तिफरा में स्थित होटल ग्रैंड लोटस में किया जा रहा है। आयोजन समिति इस इवेंट्स में शामिल हाेने वाले माता के भक्तों के लिए कई व्यवस्थाएं कर रही है। साथ ही इसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि इसमें शामिल होने वाले लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

आपको बता दे पंखिड़ा डांडिया ग्रुप पिछले दो वर्षो से डांडिया इवेंट कराता आ रहा है। इसकी सफलता इसी में समझी जा सकती है कि बीते वर्ष श्रीकांत वर्मा मार्ग में कराए गए डांडिया में पूरा शहर उमड़ पड़ा था। यह डांडिया शहर ही नहीं बल्कि सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध इवेंट है। इसे देखते हुए ही इस बार बड़ी जगह का चयन कर यह आयोजन होटल ग्रैंड लोटस में कराया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को कार, बाइक पार्किंग के लिए भरपूर जगह मिल सके।

फैमली व कपल के लिए अलग – अलग एंट्री पास

बताते चलें कि इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले लोग बेहतर फूड स्टॉल का लुत्फ उठा सकेंगे, साथ ही उन्हें फोटोग्राफी स्पेस, ग्रुप डांस के लिए भी सबसे बड़ी व पर्याप्त जगह मिल सकेगी। इस दौरान 4 व 5 अक्टूबर को पूरा शहर नवरात्रि के पर्व पर एक साथ झूमता नजर आएगा। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पंखिड़ा डांडिया का ऑफिसियल पेज भी तैयार किया जा रहा है, ताकि इस उत्सव में शामिल लोग अपनी स्टोरी इसमें शेयर कर सकें। आयोजन समिति ने सुरक्षा का विशेष ख्याल रखते हुए बिना पास के एंट्री पर बैन लगाया है, पास के माध्यम से ही इस इवेंट में हिस्सा लिया जा सकता है, साथ ही फैमली व कपल के लिए अलग-अलग एंट्री पास जारी किए जाएंगे। पास कब और कहां से मिलेंगे, इसकी घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

अब आ रहे है मिर्जापुर के स्टार…

पंखिड़ा डांडिया के तहत 2023 में कराए गए डांडिया में बिग बॉस फेम एल्विश यादव व “द” केरला स्टोरी की अभिनेत्री अदा शर्मा को बुलाया गया था। दोनों ने आयोजन की रौनक बढ़ाई थी। इस बार आयोजन समिति इस इवेंट्स को और खास बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें पहले दिन प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘ मिर्जापुर’ के एक कलाकार को बुलाया गया है। हालांकि समिति ने उनके नाम को उजागर नहीं किया है। इसकी घोषणा अगले हफ्ते होने वाले पंखिड़ा डांडिया इवेंट की लांचिंग के दौरान की जाएगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close