July 14, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजार
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में ₹2 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे बहुआयामी विकास कार्य

हमारी सोच केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समाज, हर मोहल्ले, हर वर्ग को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। शिक्षा से लेकर समाजिक समरसता और नागरिक सुविधाओं तक—हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास हमारा संकल्प है -अमर

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से बिलासपुर शहर में ₹2 करोड से अधिक की लागत से विभिन्न बहुउद्देशीय विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के अंतर्गत सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। इन कार्यों के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में कुल 45.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है,सामुदायिक भवन में 56 लाख एवं सामाजिक भवन में 90 लाख के साथ साथ विकास के अन्य कार्यों में 13 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नवयुवक कान्य कुब्ज विकास समिति, अज्ञेय नगर पार्क के पीछे,अटल वाटिका के समीप एवं वार्ड नं 43 के सामुदायिक भवनों में कुल 56 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में शहर में सामाजिक कल्याण हेतु वाल्मीकि समाज, चंद्रपुरिया कसौंधन वैश्य समाज, कायस्थ समाज,सतनामी समाज अहिरवार समाज एवं श्रीवास समाज के सामाजिक भवनों के लिए 90 लाख की मंजूरी दी गई। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के ध्येय से लालालाजपत राय शाला, स्वामी आत्मानंद स्कूल, बंगाली स्कूल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, शासकीय शाला में सामग्री क्रय, कक्ष निर्माण एवं अन्य कार्य हेतु कुल 45.5 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही साथ नगर में अनेक प्रकार के जनकल्याण हेतु ओपन जिम एवं अन्य कार्यों के लिए 13 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि “बिलासपुर के चहुंमुखी विकास के लिए यह स्वीकृतियाँ एक मजबूत आधार बनेंगी। हमारी सोच केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समाज, हर मोहल्ले, हर वर्ग को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। शिक्षा से लेकर समाजिक समरसता और नागरिक सुविधाओं तक—हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास हमारा संकल्प है। जनता की आशाओं और जरूरतों को प्राथमिकता देकर हम बिलासपुर को एक आदर्श, स्मार्ट और मानव केंद्रित शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close