August 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़दुर्गा पूजादुर्गोत्सवधार्मिकनवरात्रनवरात्र उत्सव

मंदिरों सहित घरों में बंदनवार और दीप सजाकर मनाया गया हिन्दू नववर्ष

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर – छुई खदान – ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के छुई खदान मातृशक्ति इकाई एवं संगठन सहयोगियों द्वारा आज नव-संवत्सर आरंभ का उत्सव मनाया गया. विक्रम संवत 2083 एवं चैत्र नवरात्रि के आरंभ के सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों सहित छुई खदान शहर स्थित अनेक कालोनियों में प्रात:काल घरों सहित मंदिर के मुख्य द्वार में आम्रपत्र – पुष्पों से बने बंदनवार को पंचोपचार पूजन कर लगाया गया।

विक्रम संवत का भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। हिंदू धर्म के त्यौहारों एवं शुभ कार्यों की तिथियों का निर्धारण भी इसी आधार पर होता है। विदित हो कि विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे है। विक्रम संवत में वर्ष की शुरुआत चैत्र माह से प्रारम्भ होती है. विक्रम संवत ही हमारा राष्ट्रीय संवत कहलाता है । जो शुद्ध और वैज्ञानिक है. यह हमारी अस्मिता और स्वाधीनता के अनुरक्षण तथा शत्रुओं पर विजय का प्रतीक भी है। इसी संवत के अनुसार हमारे सभी धार्मिक अनुष्ठान, तीज त्यौहार जैसे नवरात्र, राम नवमी, महावीर जयंती, हनुमान जन्मोत्सव, विजय दशमी, दीपावली, होली आदि मनाए जाते हैं।

आज विक्रम संवत 2083 के आरंभ एवं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन संगठन के मातृशक्ति छुई खदान इकाई की सहयोगी बहनों द्वारा प्रात:काल अपने-अपने आसपास के घरों एवं मंदिरों में पहुंचकर पंचोपचार से पूजित बंदनवार लगाया गया और दीपक जलाकर नववर्ष की खुशियां मनाई गईं।

भक्ति गीत एवं गरबा के साथ हुआ हिंदू नव वर्ष का स्वागत

नवरात्रि की प्रथम दिवस पर रानी तालाब स्थित राजपुरोहित कुल देवी सत्ती माता मंदिर में संध्या कालीन दीप प्रज्ज्वलित कर दीप दान किया गया। माता की भक्ति में लीन मातृ शक्तियों द्वारा सत्ती माता की पूजा पाठ पंचोपचार कर भोग प्रसादी लगाया गया। बहनों ने नये वर्ष के आगमन पर भक्ति गीत एवं गरबा नृत्य किया। मातृ शक्तियों ने हिंदू नववर्ष पर माथे पर कुमकुम तिलक लगाकर एक दूसरे को बधाई दिए। नवरात्रि एवं नया वर्ष प्रकृति में परिवर्तन तथा माता की शक्ति भक्ति को जागृत करने वाला पर्व है।

हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकृति में परिवर्तन तथा भक्ति को जागृत करने वाला पर्व

छुई खदान कार्यक्रम में शामिल जिला अध्यक्ष श्रीमति डॉली तिवारी, जिला सचिव श्रीमति स्वाति शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रूपा उपाध्याय, जिला संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमति शैल शर्मा एवं रेनू त्रिपाठी, रेणु चौबे, श्यामा तिवारी, अंजू तिवारी, गायत्री तिवारी, विमला शर्मा, सरिता शर्मा, रोहणी शर्मा, मीना तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, मनीषा शुक्ला, सीमा मिश्रा ने बड़े हर्षोल्लास से कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही खैरागढ़ और गंडई में भी इसी तरह कार्यक्रम हुआ । जिसका नेतृत्व खैरागढ़ जिला संयोजिका अंजू पांडे एवं गंडई जिला प्रभारी उमा चौबे ने किया। कार्यक्रम स्थल पावन धरा शीतला माता मंदिर था जहां संगठन के सभी सहयोगियों के साथ जनमानस, भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी।।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close