September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
आरोपठगीधोखाधड़ीपुलिस

चौबीस घंटे में पैसा वापसी की गारंटी देकर ठगी, मुंबई के MFINS कंपनी में कार्यरत अमित के खिलाफ शिकायत

रायगढ़। मुंबई के एम फिंस (MFINS) कंपनी में कार्यरत अमित यादव पर दो लाख रूपये ठगी का आरोप लगा है। ग्राम तेलीकोट निवासी निखिल बंजारे ने अपने इंस्ट्राग्राम में एम फिंस कंपनी का विज्ञापन देखा। रोजगार पाने के चक्कर में निखिल बंजारे ने एम फिंस कंपनी से संपर्क साधने के लिए अपना नंबर एम फिंस कंपनी के इंस्ट्राग्राम में पोस्ट किया। जिसके बाद एम फिंस कंपनी मे कार्यरत अमित यादव ने निखिल बंजारे से मोबाइल पर संपर्क किया। निखिल बंजारे को पैसा कमाने का अलग-अलग स्कीम बताने लगा। एम फिंस के कर्मचारी अमित यादव ने उसे रायगढ़ जिले का डिस्टीब्यूटर बनने का फायदा बताया और चौबीस घंटे में रकम वापसी की गारंटी देकर कंपनी के खाते में नब्बे हजार रूपये जमा करा लिया।

जब चौबीस घंटे के बाद भी निखिल को उसका रकम वापसी नही मिला तो उसने अमित यादव से संपर्क किया। अमित यादव ने निखिल बंजारे को रकम वापस करने की बजाए रिटेलरों के पेमेंट कंपनी के पास नहीं आने का कारण बताकर घुमाने लगा और नब्बे हजार रूपये वापस पाने के लिए छत्तीसगढ़ का मास्टर डिस्टीब्यूटर बनकर चौबीस घंटे के लिए एक लाख नब्बे हजार रूपये और जमा करा लिया। लेकिन उसके बाद भी निखिल बंजारे को उसका रकम वापस नही मिला। इसके चलते पीड़ित निखिल बंजारे के द्वारा पुलिस से कानूनी कार्यवाही का निवेदन किया गया है।

व्हाट्सएप चैट में साक्ष्य 

बता दे कि अमित यादव ने पीड़ित निखिल बंजारे को व्हाट्सएप चैट किया है जिसमें उसने लिखा है सर आपके पेमेंट के लिए अप्रूवल डाल दिया हूं, मैनेजर से अपडेट लेकर आपको कॉल करता हू। अप्रूवल हो गया है। सर आपका पेमेंट आ जाएगा इवनिंग तक। उसके बाद फिर लिखता है सर एकाउंटेंट को बोला फाइल में कुछ इशू आ रही है। पीड़ित निखिल बंजारे जब अमित यादव को फोन करता है तो वह उसका पैसा वापस करने की बजाए घुमा रहा है। कंपनी का बहाना देकर हिल हवाला करता है।

– क्या एम फिंस कंपनी फर्जी है ? जो अपने कस्टमर के रकम को वापस देने की बजाए उसे घुमा रहा है या फिर अमित यादव ने कंपनी से सच्चाई छुपा दी है?

इस मामले में बड़ा सवाल यह है कि एम फिंस कंपनी अमित यादव के मुताबिक इतनी बड़ी कंपनी है तो मात्र दो लाख रूपये के लिए अपने कंपनी की छवि को दागदार क्यों बना रही है? चौबीस घंटे में रकम वापसी की गारंटी देकर कही कंपनी भारत में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी तो नहीं कर रही है ? आखिर चौबीस घंटे के अंदर रकम वापसी की गारंटी देकर अमित यादव पीड़ित निखिल बंजारे को क्यों घुमा रहा है ?

एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में पीड़ित निखिल

पीड़ित निखिल बंजारे को अमित यादव दो लाख रूपये वापस करने की बजाए कई महीनों से घुमा रहा है। इसके चलते निखिल बंजारे अब अमित यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज करा रहा है। धोखाधड़ी करने वाले अमित यादव का व्हाट्सएप चैट सारी सच्चाई बता रहा है फिर भी अमित यादव कंपनी की आड में पीड़ित निखिल बंजारे को रकम वापसी करने की बजाए घुमा रहा है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close