May 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
गणतंत्र दिवसछत्तीसगढ़बिलासपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में फहराएंगे तिरंगा, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में तिरंगा झंडा फहराएंगे। वे राज्य की जनता के नाम संदेश वाचन के साथ ही परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तमाम तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।

समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के लिए जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.06 बजे हर्ष फायर एवं प्रातः 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9.18 बजे मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा।

प्रातः 9.39 बजे परेड निष्क्रमण की कार्यवाही एवं इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी। इसके पश्चात प्रातः 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा तथा 11.15 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मानित करेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close