May 31, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
छत्तीसगढ़जन आंदोलनबिलासपुर

लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : जब तक सांस है ! तब तक आस है !! लिंगियाडीह ही क्यों, समझ से परे ? अनिश्चितकालीन महाधरना, निरंतर जारी रहेगा

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। लगातार महीने भर से भजन कीर्तन गाते हुए क्षेत्र की महिलाओ के द्वारा लिंगियाडीह बचाओ सांकेतिक आंदोलन सतत् रूप से जारी है । आंदोलित महिलाओं का कहना है कि यह अनिश्चितकालीन महा धरना, निरंतर जारी रहेगा, जब तक सांस है ! तब तक आस है !! लिंगियाडीह में रोड रास्ता बनाने की आड़ मे रिहायशी इलाकों को उजाड़ने की कोशिश का पुरजोर विरोध होते रहेगा, किस्त किस्त में मकानों, दुकानों को तोड़ने की सरकार साजिश रच रही है।

चिंगराजपारा, चांटीडीह की तरह बहतराई, खमतराई, मोपका सभी जगह को भी तोड़ने की शासन ने मंशा बनाई है l हमको टारगेट क्यों किया जा रहा है ? लिंगियाडीह ही क्यों, समझ से परे हैं ? कौन कर रहा है आप और हम सभी जान रहे है ? हम भी यहां के है, सब समझ आता हैं । लोगों को दिख रहा है, क्या और कौन कर रहा है । 9 माह पूर्व मकान, दूकान को तोड़ा गया, गरीबों पर अत्याचार किया गया, सिर्फ लिंगियाडीह को टारगेट किया जा रहा है l

पैसा कमाना इनका मकसद, बेलतरा में लुट मची है !

आंदोलन के समर्थन में विनय पाण्डेय ने कहा कि हम अरपांचल के लोग एक है और मजबूती के साथ इस लड़ाई में आगे बढ़ते रहेंगे, न्याय की लड़ाई है, लड़ते रहना है l पहली बार बेलतरा में गरीब लोग इतना परेशान हैं l पहले कभी नहीं हुआ हैं, पूरा बेलतरा के लोग एक साथ हैं l लोगों को वोट लेकर ठगा गया है l वीरेंद्र गौरहा ने कहा कि सत्ता में चूर कुछ लोग चुनाव जीतने के बाद भूल गए हैं कि इन्हीं गरीब लोगों के द्वारा सभी चुनाव जीते हैं और अब इन्ही का सम्मान नहीं कर रहे हैं l अब बेलतरा के लोग ठगे महसूस कर रहे हैं । गार्डन, कांपलेक्स बनाकर मकानों, दुकानों को उजाड़ना और “पैसा कमाना इनका मकसद है, बेलतरा में लुट मची है”

छात्र संघ नेता विकास सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरा लिंगियाडीह के साथ छात्र संघ खडे रहेगा, आर – पार की लड़ाई लड़ी जाएगी ! हम लड़ने के लिए तैयार है। सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष मनीष सेंगर ने कहा कि लिंगियाडीह की तरह खमतराई को भी बीजेपी के नेताओं के द्वारा तोड़ने की कोशिश की जा रही है। पूरे बेलतरा का सूर्यवंशी समाज इसका विरोध करता है। पूरा समाज आपके साथ है और साथ रहेगा। युवा ब्राम्हण नेता प्रतीक तिवारी ने कहा कि पूरा युवा आपके साथ रहेगा मकान टूटने और कांपलेक्स गार्डन बनाने न देंगे ।

गरीब जनता बदला लेगी, आने वाले समय में होगा परिवर्तन

जिला कुर्मी समाज के अध्यक्ष श्याममूरत कौशिक ने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी हालत में दुर्गा नगर में तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होने देंगे। “वोट वैध है, तो यहां के लोग रहने वाले अवैध कैसे ?” यहां बेलतरा क्षेत्र में जनता दो साल से परेशान है । आने वाले समय में परिवर्तन होने वाला हैं l गरीब जनता बदला लेगी l आंदोलन को काफी संख्या में समर्थन दे रहे क्षेत्र के विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों का कहना है कि आने वाले समय में मोपका, चिंगराजपारा, बहतराई, खमतराई, डबरीपारा, चांटीडीह, के लोगों को टार्गेट किया जाएगा, हम सभी वर्ग के लोगों को एक होना पड़ेगा और इस लड़ाई को एक बहुत बड़ा जन आंदोलन बनाना होगा l उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा चिंगराजपारा आपके साथ है l

सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन

लिंगियाडीह में सांकेतिक आंदोलन को सफल बनाने अरपांचल के युवा, ब्राम्हण समाज, छात्र संघ नेता, किसान संघ, कुर्मी समाज, सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष ने स्वस्फूर्त समर्थन दिया है। अरपांचल के कांग्रेस नेता विनय पिंकू पांडे, सूर्यमणि तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र गौरहा, प्रतीक तिवारी, युवा ब्राम्हण नेता दिशु दुबे, छात्र संघ नेता विकास सिंह ठाकुर, बसपा पूर्व प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता देव कुमार कनेरी, हिमांशु राई, शुभम सोनी, राम यादव, डॉ रघु साहू, सर्व किसान संघ कर्मी समाज एवं किसान नेता श्याम मुरत कौशिक, परसराम कश्यप कुर्मी समाज, लोधी क्षत्रिय समाज अध्यक्ष कांत राम लोधी, नवधा रामायण समिति चिंगराजपारा कमल कश्यप

हितेश देवांगन, अंकित प्रजापति शिव ध्रुव, पिंकी देवांगन,यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी, उमा मिश्रा, सबिता डे, वंदना डे, हेमलता देवांगन, लता देवांगन, पुष्पा देवांगन, राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, नन्द कुमारी, जमुना शर्मा, संगीता यादव, रूपा सरकार, सीता साहू, ललिता मानिकपुरी, अर्पणा पटेल, शीला सिंह, लीला उर्मिला, अनीता पाटिल, कुंती प्रजापति, सोनिया निषाद, कुमारी निषाद, कुमारी बाई, रेशमी अहिरवार, उमा अहिरवार, दिनेश घोरे, प्रशांत मिश्रा, सोनू गोस्वामी ,श्रवण मानिकपुरी ,डॉ अशोक शर्मा रूपेश साहू, टिंकू, सतीश, महेश्वर, बलराम, सूरज यादव, रूपा सरकार, लखन कश्यप, अनिकेत कश्यप, राजा पाटिल, बसपा जिला प्रभारी डॉ रघु साहू, किरीत साहू, विश्वनाथ, सर्व समाज के प्रभारी भोलाराम साहू, गौ सेवक बाबा शर्मा, दिनेश घोरे, रूपेश साहू, सिद्दार्थ भारती, आदर्श सेवते, सहित मोपका, चिंगराजपारा, बहतराई, खमतराई, डबरीपारा, चांटीडीह क्षेत्र के लोगों का पुरजोर व सक्रिय समर्थन मिल रहा है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close