September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुरसाहित्य लेखन (पुस्तक)

कविताओं में वह ताकत होती है, जो समाज में वैचारिक बदलाव ला सके – वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अशोक व्यास

पत्रकार अशोक व्यास की 14 वीं पुस्तक लांच

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। कविताओं में वह ताकत होती है जो समाज में वैचारिक बदलाव ला सके। कविताएं हमारे अंतर्मन में गहरा प्रभाव डालती हैं। समय देश काल और परिस्थितियों के अनुसार तैयार की गई कविताएं सामयिक होती हैं। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अशोक व्यास का। उन्होंने यह बात शुक्रवार को उनकी 14 वीं पुस्तक ‘साक्षी 7’ के विमोचन अवसर पर कही।

व्यास ने कहा कि कविताओं के विषयों का चयन उनकी पत्नी श्रीमती बबीता व्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकें लिखने का उद्देश्य यही है कि हम समाज में जागृति ला सकें। महत्वपूर्ण यह नहीं कि कितने लोग इसे पढ़ते हैं, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि कितने अधिक लोग इसके माध्यम से लाभ उठा सकते हैं।

श्रीमती बबीता व्यास ने उन्हें प्रेरित किया

अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती बबीता व्यास ने उन्हें प्रेरित किया कि एक पत्रकार होने के नाते समाज में लेखन के माध्यम से जागृति लाने प्रयास जरूर करें। यही वजह है कि आज वे 14 पुस्तकें लिख सके। इसके पहले श्री व्यास कविताओं की पुस्तक साक्षी, साक्षी-2 और साक्षी-3, साक्षी-4, साक्षी-5, साक्षी-6 तथा ज्योतिष पर पुस्तक’ समस्याएं आपकी समाधान हमारे’ ‘समस्त व्रत पूजा विधान ‘ पुस्तक के अलावा ‘सत्यनारायण व्रत कथा’ और ‘मंत्र बोलते हैं भाग्य खोलते हैं’, पुस्तक ‘मुहूर्त हाथ में सफलता साथ में’ तथा ‘दोष मिटाएं भाग्य जगाएं’ पुस्तक लिख चुके हैं। पुस्तक का विमोचन बुक्स क्लिनिक के भवन कुदुदंड में शुक्रवार 26 सितंबर को हुआ।

इस मौके पर बुक्स क्लीनिक के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन,को- डायरेक्ट ऋचा सिंह बिसेन,अनिका सिंह बिसेन, श्रीमती बबीता व्यास, साक्षी व्यास, राजेश कुमार बंजारे, रजनी केशरवानी, आर्यन धीवर, सतीश राजपूत, दिव्या सिन्घ्रौल, लव थवाईत,आशीष कुमार धुरी, पूर्णिमा श्रीवास, पल्लवी पाण्डेय, मैनेजर आयुष सिंह, अनुज प्रताप सिंह, जन्मेजय पैकरा, कल्याणी सिंह, विष्णु, प्रतीक एक्का, तुलसी यादव के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close