October 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

साय कैबिनेट के 19 फैसले: किसानों को ₹3100 में धान खरीदी, ठेकेदारों को करोड़ों की राहत; रेल, पर्यटन और खेल पर भी बड़ा दांव!भारी बारिश की चेतावनी, अरपा में बहाव बढ़ने की संभावना, प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान!छठ महापर्व की कमान प्रवीण झा को, विनोद सिंह बने सचिव; 13 से 16 नवंबर तक अरपा तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमातूफानी हवाओं का खतरा मंडराया! बिलासपुर में अस्पताल से कंट्रोल रूम तक अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमरप्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजर
छत्तीसगढ़बिलासपुर

10 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर की मदद से किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर । मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के बिरकोना क्षेत्र में करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। इस जमीन पर 23 लोगों ने लंबे समय से कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर बिलासपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व अमला और पुलिस बल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्रशासन ने इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, साथ ही 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी करते हुए उन्हें स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम मौका दिया गया था। तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाने के चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाई और मंगलवार को कार्रवाई की।

शांतिपूर्ण रही कार्यवाही

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर उपस्थित जोन कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी।

23 लोगों ने कर रखा था अवैध कब्जा

प्रशासन द्वारा जिन 23 लोगों के अवैध कब्जे हटाए गए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं – विकास पिता रामभजन, श्याम बाई पति जनक गोड, पूनम पांडेय पति आशुतोष, प्रमीला यादव पति विनोद, पोस्टमेन पिता रामचरण साहू, महगुराम, नरेंद्र, अरुण बघेल, रामायण गोड, अशोक गोड, कुमारी गोड, ईश्वरी गोड, दुर्गेश साहू, गोपी गोस्वामी, हजारीलाल सूर्यवंशी, राजकुमार शुक्ला, फागूराम, बरातू मानू, जनऊ, बनऊ, धनऊ, अर्जुन, दिलीप एवं सुंदर पिता समेलाल।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने बताया कि सरकारी जमीन को खाली कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close