
बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर निवासी 38 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर ने बीते दिनों जहर का सेवन कर लिया, जिसकी सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना 5 और 6 अप्रैल के दरमियानी रात की है. मृतक अनिल सिंह ठाकुर जयराम नगर स्थित राशि स्टील में सुपरवाइजर के पद में पदस्थ था. सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

सूत्रों के अनुसार मृतक के जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. जिसमें मृतक ने लेनदेन का जिक्र करते हुए परेशान करने की बात लिखी है। वही जिससे पैसे लेने थे उसका भी नाम उस सुसाइड नोट में लिखा है. मामले में कोल ऐश ट्रांसपोर्ट करने वाले तीन से चार लोगों का नाम लिखा हुआ है. परिजनों की माने तो मूलमूला निवासी कोयला कारोबारी मंजीत सिंह मृतक को परेशान किया करता था. पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी कर उल्टा मृतक अनिल सिंह को ही धमकाया करता था. दोनों के बीच कोयला सप्लाई को लेकर आपस में पैसों का विवाद चल रहा था, जिसका खुलासा जाँच पड़ताल के उपरांत सरकंडा पुलिस जल्द ही करेगी।



