July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

दशकों से कांग्रेस के साथ रहे शिवप्रताप साव ने अमर अग्रवाल से प्रभावित होकर किया भाजपा प्रवेश

निगम चुनाव के पहले श्री साव के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को बड़ा झटका

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। चुनाव के सियासी घमासान में अपने पक्ष को मजबूत करने राजनीतिक उठापटक जोड़तोड़ के नुस्खे अपनाने की कवायदे लाजमी है । हालांकि इसमें किसी को नफा होता है तो किसी को नुकसान, शायद यही राजनीति का खेल है। बहरहाल इस चुनावी रण में भी भारतीय जनता पार्टी प्रभावी रूप से मतदाताओं व आमजनों के बीच अपनी मजबूत स्थिति बनाते जा रही है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के अलावा लोगो को भाजपा में प्रवेश कराने का काम भी लगातार जारी है, ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ता रहे ।

इसी कड़ी में नागोराव शेष नगर वार्ड क्रमांक 35 में भी पार्षद चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए खोले गए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के दौरान नगर विधायक अमर अग्रवाल के समक्ष कई दशकों से कांग्रेस के साथ रहे शिवप्रताप साव ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया।

जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। श्री साव के भाजपा से जुड़ने के बाद उनके समर्थकों और सामाजिक लोगो का भी भाजपा के प्रति रुझान बढ़ना स्वाभाविक है। जिससे भाजपा को इस वार्ड से बड़ा लाभ मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

असुरों के बीच में देव का क्या काम, गाय को लाना है तो बछड़े को अपने पास रख लो – अमर

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने श्री साव का भाजपा मे स्वागत करते हुए कहा कि मैं तो कब से चाहता था कि इनके जैसा धर्मानुरागी, समाजसेवी, प्रभावकारी व्यक्तित्व जो कांग्रेस से जुड़े हुए है, वह हमारी रीति नीतियों से जुड़े, हमारे पार्टी से जुड़े, उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मैं सोचता था कि असुरों के बीच में देव का क्या काम, गाय को लाना है तो बछड़े को अपने पास रख लो, चूंकि इनके पुत्र आशुतोष साव पहले से ही हमारे विचारधारा से जुड़े हुए थें और हमारी इच्छा इनको भी अपने साथ जोड़ने की थी, जो आज पूरा हुआ। देर से सही हमे इनका साथ मिला, इसकी हमे बड़ी खुशी है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय से तीसरी सरकार की कल्पना को साकार करने के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने अपील की।

भाजपा के विजन और विकास की राजनीति से प्रभावित – साव

दशकों के कांग्रेस के साथ रहे श्री साव ने कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए कहा कि भाजपा के विजन और विकास की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा प्रवेश का फैसला लिया है। जीवन के अधिकतम समय कांग्रेस के साथ व्यतीत करने वाले श्री साव कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक है । राजनीति के साथ साथ गुप्ता समाज में भी श्री साव की गहरी पैठ है। विधायक अमर अग्रवाल द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कहा विकास के लिए किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे जनता का भला होता है। उन्होंने शहर एवं वार्ड 35 निवासियों से अपील करते हुए कहा जनता को निगम चुनाव के दौरान भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने आह्वान किया।

 

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close