September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

पोस्टर, पैसा, प्रचार की आंधी से दूर, शहर विकास के लिए पार्टी नहीं प्रत्याशी चुने – रेवती यादव

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। शिवसेना तीर कमान छाप पर महापौर का चुनाव लड़ रही रेवती यादव नागोराव शेष नगर, किलावार्ड में प्रचार प्रसार में पहुंची, इस दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन और आशीर्वाद मिला। चूंकि रेवती एक पढ़ी लिखी योग्य उम्मीदवार है और जनता के बीच जाकर बता रही है कि वह बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र का विकास सुनियोजित और व्यवस्थित रूप से करेगी । इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि हम केंद्र सरकार से राशि की मांग व राज्य सरकार से विशेष पैकेज लेकर साथ ही निगम से जो आय होगी उसे सही कार्य मे विकास कार्य मे खर्च करेंगे, 100 स्मार्ट सिटी में बिलासपुर को नम्बर 1 पायदान पर लाने का मेरा दृढ़ संकल्प है।

रेवती ने कहा आम जनता को छोटे छोटे कार्य जैसे जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, बिल सुविधा के साथ टेक्स प्रक्रिया में आसान प्रणाली लागू करेंगे। बाजार व्यवस्था करेंगे, साथ ही बेरोजगार युवाओ को उनके रुचि के अनुरूप कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेंगे, महिलाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे, सिलाई कढ़ाई, दोना पत्तल, मशाला उद्योग, अगरबत्ती निर्माण के साथ महिलाओं को ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण दिलाकर महीना में 8 से 10 हजार रुपये कमाकर बेहतर जीवन यापन करे इस दिशा में कार्य करेंगे।

मेरा विज़न और मिशन स्पष्ट है मैं बिलासपुर की बेटी हु मैं बिलासपुर के विकास के लिए अपना पूर्ण जीवन समर्पण करूँगी ये मेरा लक्ष्य है। इस चुनावी समर में छत्तीसगढ़िया के साथ ओबीसी वर्ग के लिए सरकार ने आरक्षित किया है जिसका लाभ मूल ओबीसी वर्ग को मिलना चाहिए मैं मूल ओबीसी हूं । मुझे उम्मीद और विश्वास है कि बिलासपुर की जनता मुझे चुनेगी मुझे तीर कमान 5 नम्बर पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएगी। मेरा अपील है जनता से पार्टी नही प्रत्याशी चुनिए,पोस्टर, पैसा, प्रचार की आंधी से दूर हटकर विकास के लिए अपना मत देवे । मुझे चुने मैं सुव्यवस्थित सुशासन के लिए काम करूँगी। सभी पार्षदों के लिए बिलासपुर शहर में आवास की व्यवस्था की जावेगी, साथ ही शासकीय कर्मचारियों के लिए भी शहरी क्षेत्र में आवास की व्यवस्था करना मेरा प्रमुख लक्ष्य में से एक रहेगा। रेवती यादव को जन सहयोग मिलने से शिव सेना पार्टी के सदस्यों में भारी उत्साह का वातावरण रहा। सभी प्रमुख पदाधिकारियों व जिला अध्यक्ष सहित समाज प्रमुखों व व्यपारी वर्ग का भी साथ मिला।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close