April 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
कानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुररिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार

वीडियो : अभी मैं फोन करूंगा… निकलवा दूंगा… कुछ पैसा भेजा हैं कि नहीं… पुलिस महकमे में रिश्वतखोरी का बाजार, प्रधान आरक्षक गाड़ी को राजसात नहीं करने मांग रहे ‘पचास’ हजार 

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में चल रही रिश्वतखोरी का मामला इन दिनों सर चढ़ कर बोल रहा है। लगातार पुलिस विभाग में हो रही रिश्वतखोरी का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर वायरल हो रहा है। कुछ ही दिन पहले सिविल लाइन थाना में पदस्थ महिला एएसआई संतरा चौहान चालान पेश करने के नाम से पाँच हजार रूपये रिश्वत मांगते न की कैमरे में कैद हुई थी बल्कि उनका वीडियो भी वायरल हुआ था इस मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिह के द्वारा तात्कालिक कार्यवाही करते हुए लाइन अटैच भी कर दिया गया। जो मामला अभी भी सुर्खियों में बना हुआ था कि फिर एक मामला सिविल लाइन थाने का उजागर हुआ, जिसमें पुलिस के द्वारा पीड़ित को रात भर थाने में बैठाकर रखने और चार हजार रुपए लेकर सुबह छोड़ दिए जाने की बात कही जा रही है।

जो अभी लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच रिश्वतखोरी का एक और मामला बिल्हा थाने से निकलकर सामने आया है। यहां पर देखने वाली बात हैं कि जिस प्रकार से लगातार रिश्वतखोरी के मामले उजागर हो रहे है। उसको देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि जिले की थानों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार जैसे क्रियाकलाप अपने चरम पर है। जिस पर रोक लगाने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह को कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है। आए दिनों सामने आ रहे ऐसे वीडियो से पुलिस महकमा लगातार बदनाम हो रहा है, कुछ रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों की वजह से पूरे विभाग को बदनामी की मार झेलनी पड़ रही है। जिस पर लगाम लगाना पुलिस कप्तान रजनेश सिह के लिए चुनौती बन गया है ।

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार यह मामला बिल्हा थाना से जुड़ा हुआ है। जिसमें प्रधान आरक्षक अनिल साहू द्वारा डायरी में दस्तावेज पूरा करने के लिए 5-10 हजार रुपये की मांग करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही अवैध शराब परिवहन के मामले में जब्त वाहन को राजसात नहीं करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

वीडियो में प्रार्थी के पक्ष से गए हुए व्यक्ति के द्वारा पकड़े गए वाहन को राजसात नहीं करने की बात पर प्रधान आरक्षक अनिल साहू द्वारा अश्लील शब्दों का प्रयोग करते धमकाते हुए यह कहा जा रहा है कि बाद वाला काम मैं नहीं करता, अब वो गाड़ी का कागजात नहीं देगा तो क्या वह मुझे नहीं मिलेगी, वहां गए हुए व्यक्ति ने कहा शायद यह उसके पिता के नाम पर है तब आरक्षक ने कहा उसके पिता के नाम पर नहीं किसी दूसरे के नाम पर है, अब तो मैं उसको भी आरोपी बनाऊंगा, कहां लगे हो तुम।

वहां गए व्यक्ति के द्वारा अभी की स्थिति पूछने पर प्रधान आरक्षक ने बोला कि जमानत के लिए निकला है, अभी मैं फोन करूंगा, वो पहुंचा होगा…जमा नहीं किया होगा… निकलवा दूंगा… कुछ पैसा भेजा हैं कि नहीं… कितना पूछने पर 5 से ₹10,000 की मांग की गई, साथ ही वाहन के राजसात के मामले में बचाने के लिए 50,000 हजार रुपए मांगे गए हैं।

जिसके बाद प्रार्थी के पक्ष से गए हुए व्यक्ति द्वारा बोला गया कि इतना पैसा कैसे लगेगा, उसके बाद भी ₹50,000 से कम नहीं करने की बात आरक्षक कहते रहे।

अब यहां देखने वाली बात यह होगी कि जिले के पुलिस कप्तान इस विभाग की बिगड़ी हुई व्यवस्था में किस प्रकार से सुधार लाने के कड़े प्रयास करते हैं । जिससे बदनाम होते पुलिस महकमे को बचाया जा सके।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close