June 22, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़बिलासपुरसुगम ऐप

इनके आगे सरकार झुकेगी या युद्ध स्तर पर जारी रहेगा अनिश्चित कालीन हड़ताल

मंत्री ओपी के बयान और शासन के फैसले का प्रदेश में हुआ विरोध, छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संघ का तीसरा दिन जारी रहा हड़ताल

बिलासपुर। शासन के फैसले और मंत्री ओपी चौधरी के बयान के कारण पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संघ विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। आज हड़ताल का तीसरा दिन है। जिला एवं उप पंजीयक कार्यालय बिलासपुर सहित प्रदेश में रजिस्ट्री बाधित है। लोग हड़ताल खत्म होने के इंतजार में बैठे है लेकिन शासन के द्वारा अभी तक अपने फैसले को बदलने या अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर किसी तरह का विचार या फैसला नही किया गया है। संपत्ति रजिस्ट्री पंजीयन के बंद होने से प्रदेश में जमीन कारोबारी से लेकर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री ऑफिस खुला है लेकिन स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखक के हड़ताल से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। शासन के अभी तक इस पर किसी तरह का फैसला निर्णय नही लेने से कयास लगाए जा रहे है कि छत्तीसगढ़ दस्तावेज़ लेखक और स्टाम्प वेंडरों को युद्ध स्तर पर हड़ताल जारी रखना पड़ सकता है।

हड़ताल के संबंध में दस्तावेज़ लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संघ के अध्यक्ष सैय्यद इमरान अली ने बताया कि प्रदेशभर के पंजीयन कार्यालयों में अनेक वर्षों से लगातार अपनी सेवा देने वाले दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडरों के द्वारा अपनी जायज मांगों को पूरा करने और सुगम ऐप के संबंध में शासन का ध्यान आकृष्ट करने विभिन्न चरणों में ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व मेंउच्चाधिकारियों से चर्चा करने पर उन्होंने हमें पूर्ण आश्वासन दिया था कि आप लोगों का कार्य यथावत बना रहेगा, जिसके बाद हमने सितंबर माह में आयोजित किए जा रहे हड़ताल को स्थगित कर दिया था। लेकिन छत्तीसगढ शासन ने हमें अंधेरे में रखते हुए सुगम ऐप को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। जिसके कारण लगभग 25000(पच्चीस हजार) दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर, जो अब बेरोजगार होने के कगार पर आ गए हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close