November 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

एक ही भ्रूण से दो जीवन, फिर भी शरीर से जुड़े क्यों रह जाते हैं जुड़वां? जानिए इस दुर्लभ स्थिति का विज्ञानआधा चावल जमा, आधा अब भी बाकी! राशन की थाली पर संकट का साया! कस्टम मिलिंग की रफ्तार पर प्रशासन की चिंतासंविधान की प्रस्तावना में छिपा है भारत के लोकतंत्र का पूरा दर्शन! जानिए ‘हम भारत के लोग’ का असली अर्थवर्दी का अनुशासन, टीम की ईमानदारी और प्रबंधन का दम… बिक्री में MP-CG में नंबर-1 बना बिलासपुर पुलिस का पेट्रोल पंप!विविधताओं में एकता ही भारत की असली ताकत, युवा गढ़ेंगे 2047 का विकसित भारत : अरुण सावदवाएं हो रहीं बेअसर! रोगाणुओं का बढ़ता प्रतिरोध दुनिया के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरासहकारी बैंक में चेक का खेल! स्वीकृति कुछ और भुगतान ₹3.38 लाख ज्यादा; तीन गिरफ्तारMSP में ₹258 की बढ़ोतरी, सहायता का अंतर भी ₹258 घटा! विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाबहोटल की चमक-दमक के पीछे रसोई की हकीकत पर सवाल! आठ प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग की जांच, कमियां मिलने पर सुधार की चेतावनीदो महीने की खरीदी में पूरा धान खरीदने की तैयारी है या नहीं? MSP और कृषक उन्नति योजना के गणित पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़बिलासपुर

चार अमृत फार्मेसी खोलने वाली पहली कोयला कंपनी बनी एसईसीएल, देश की 216वीं अमृत फार्मेसी का हुआ शुभारंभ

फार्मेसी के खुलने से किफ़ायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित, विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत इस पहल से इंक्लूसिविटी को भी मिला बढ़ावा

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के करकमलों से एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में देश की 216वीं एवं कंपनी की चौथी अमृत फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही चार अमृत फार्मेसी खोलने वाली एसईसीएल देश की पहली कोयला कंपनी बन गई है। कंपनी की इस पहल से जहां किफ़ायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वहीं विशेष अभियान 4.0 के तहत इंक्लूसिविटी यानि समवेशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि अमृत फार्मेसी के खुलने से एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजनों को भी किफ़ायती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल हमारे संचालन राज्यों छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सुदूर आदिवासी एवं ग्रामीण अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महती भूमिका निभाएगी। एसईसीएल निदेशक मंडल से निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, सीएमएस डॉ (श्रीमती) प्रतिभा पाठक की उपस्थिति रही।

अमृत फार्मेसी से एसईसीएल के अस्पतालों में सभी प्रकार की ब्रांडेड, ब्रांडेड-जेनेरिक एवं जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के मेडिकल इंप्लांट्स भी होंगे मरीजों को उपलब्ध। सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर एवं हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं एक ही जगह होंगी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। सभी दवाओं पर औसतन लगभग 52% की छूट मिलेगी जिसका एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजन भी लाभ ले सकेंगे।

मुख्यालय बिलासपुर के अतिरिक्त एसईसीएल के कोरबा जिले के गेवरा, शहडोल जिले के सोहागपुर, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी के परिचालन क्षेत्रों में स्थित एसईसीएल के केंद्रीय अस्पतालों में पहले से ही तीन फार्मेसियों का संचालन किया जा रहा है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close