July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
आरोप - प्रत्यारोपकानून व्यवस्थाक्राइमदेशपुलिसप्रदेशबिलासपुर

शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल: डॉ. उज्वला कराड़े ने कहा 15 दिन में बिलासपुर को अपराध मुक्त कराने वाले कहां है?

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड में पिछले महीने हुई दर्दनाक हत्या के बाद शहर में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजसेवी डॉ. उज्वला कराड़े ने बिलासपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, और पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है।

25 अगस्त की रात को पुराना बस स्टैंड में राहुल सिंह चौहान, जो नारियल कोठी दयालबंद का निवासी था, की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। एक अज्ञात युवक ने शराब की बोतल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।

इससे शहरवासियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। डॉ. कराड़े ने कहा कि इस हत्याकांड के बाद से शहर में कई अन्य संगीन वारदातें भी सामने आई हैं, जो बिलासपुर की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहीं है हाल ही में सरकंडा में हुई चाकूबाजी की घटना सहित सिलसिले वार घट रही घटनाओं ने एक बार फिर बिलासपुर को अशांत शहर बना दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री द्वारा हाल ही में अपराधों पर काबू पाने के लिए समीक्षा बैठक की , लेकिन उसके बावजूद भी बिलासपुर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। डॉ. उज्वला कराड़े ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close