July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़जन समस्याटीकाकरणबिलासपुरमलेरियास्वास्थ्य

अगर कोटा में डॉक्टर होते तो शायद बच्चों को बचाया जा सकता था, लेकिन पदस्थ डॉक्टर अपने अटैचमेंट करवा के बिलासपुर में सेवाएँ दे रहे है – शैलेश

बिलासपुर को बना दिया है “मातमपुर”, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और नाकामी ने ली कई लोगों की जाने- शैलेश

नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड और अंखफोड़वा कांड जैसे बड़े बड़े कांड बीजेपी पहले ही कर चुकी है..

डायरिया, मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू और टीकाकरण की लगातार घटनाओं ने बिलासपुर को किया शर्मसार..

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। पिछले कई माह से और जबसे बीजेपी की सरकार आई है तबसे जनता की स्वास्थ्य सेवाएँ नाकाम हुई है, इसका कारण अपने काम में लापरवाही और ड्यूटी पर नहीं होना और अपर्याप्त फण्ड के कारण प्रत्येक बीमारी में सरकार नाकाम रही है,स्वाइन फ्लू से लगातार मौतें हो रही है और सरकार के पास फण्ड की कमी के चलते सही से इलाज नहीं हो पा रहा है,स्वाइन फ्लू का बेक़ाबू होना ये बता रहा है कि सरकार को जनता की फिक्र नहीं है और सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है।डबल इंजन की सरकार के पास जब फण्ड नहीं है तो फिर जनता को डबल इंजन का लालच देकर धोखा क्यों दिया था।

कोटा के टीकाकरण में सरकार पर लगे आरोप नहीं धुल पायेंगे क्योंकि परिजनों ने अपने मासूम बच्चे खोयें है और उनकी मौत की ज़िम्मेदारी सरकार को लेनी पड़ेगी, सरकार की लापरवाही से मासूम बच्चों के टीकाकरण से खराब तबियत को डॉक्टर नहीं होने के कारण अंजामे मौत हो गया, अगर कोटा में डॉक्टर होते तो शायद बच्चों को बचाया जा सकता था।लेकिन पदस्थ डॉक्टर अपने अटैचमेंट करवा के बिलासपुर में सेवाएँ दे रहे है और ग्रामीण क्षेत्र में कोई काम करना पसंद नहीं करता है ।

सरकार ने शुरू से लापरवाही करते हुए पहले डायरिया दूषित पानी से मौतें हुई और उसके बाद मलेरिया से भी लोगों की जाने गई और अब स्वाइन फ्लू से भी लोगो की रोज़ मौत हो रही है और सरकार से बीमारियाँ बेक़ाबू हो चुकी है, सरकारी अमला इन बीमारियों की रोकथाम करने में असफल हो चुका है। नसबंदी कांड और गर्भाशय कांड और अंखफोड़वा कांड जैसे बड़े बड़े कांड बीजेपी पहले ही कर चुकी है। इसलिए आज भी जब बीजेपी सत्ता में आयी है तो लगातार रोकथाम में नाकाम हो चुकी है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close