August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़देशबिलासपुर

पूर्व विधायक को 20 लाख रु फिरौती दिलाने की धमकी, फोन पर बोला;  मै बच्चू बिहार से बोल रहा हूं…

20 लाख रूपये फिरौती की मांग करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी पहुंचे एसपी कार्यालय

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। न्यायधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने 20 लाख रूपये मंजू पांडेय से नही दिलाने पर मंजू पाण्डेय की बेटी को अपहरण कर ले जाने की धमकी दी है यही नहीं पूर्व विधायक को फोन पर अश्लील गाली गलौज भी दे दिया। अज्ञात अपराधी ने बिहारी शब्दों का इस्तेमाल कर खुद को बिहार का बताया है। पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने घटना की शिकायत सकरी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296,351(२) कायमी की है।

मामला फिरौती का;

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को फोन कर कहा गया: मैं बच्चू बिहार से बोल रहा हूं, मंजू पाण्डेय को समझा देना मुझे 20 लाख रुपए दे देगी, वरना मैं मंजू पाण्डेय की बेटी जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है उसको उठवा लूंगा। अज्ञात आरोपी ने पूर्व विधायक से यह कहते हुए उन्हें गाली गलौज तक दे डाली। एक पूर्व एलएलए को इस तरह से धमकी मिलना और अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 20 लाख रूपये फिरौती की मांग करने से मंजू पाण्डेय सहित पूर्व विधायक के परिवार में खौफ का माहौल होगा। पुलिस जांच के बाद अज्ञात आरोपी के राज सामने आएंगे, कि अज्ञात अपराधी आखिर किस राज्य का है ? किस जिले का कहा से है ? कौन है ? क्या सच में फिरौती का काम करता है ? कोई हार्डकोर आरोपी है ? या फिर लोकल बदमाश है या फिर पाण्डेय परिवार के कोई जान पहचान का ?

अब तो जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं…

कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री केशरवानी ने कहा; बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगभग चौबीस घंटे बाद भी उस व्यक्ति की खोज नहीं हो पाई है। हम लोग चाहते है उस व्यक्ति की खोज हो। एक जनप्रतिनिधि की पत्नी के मोबाइल में फोन आना और किसी के परिचित की बेटी को उठा ले जाने की धमकी देना। उस व्यक्ति को कैसे पता है कि वो दिल्ली में पढ़ती है? हम चाहते है कि उस व्यक्ति की खोज हो। चाकू तलवार आम बात हो गई है इस सरकार में। अब तो जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। हम मांग करते है कि शीघ्र उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाए।

20 लाख रूपये फिरौती मामले में नज़र डाले…

पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने 20 लाख रूपये मंजू पांडेय से नही दिलाने पर मंजू पाण्डेय की बेटी को अपहरण कर ले जाने की धमकी दी है यही नहीं पूर्व विधायक को फोन पर अश्लील गाली गलौज भी दिया गया। अज्ञात अपराधी ने बिहारी शब्दों का इस्तेमाल करके खुद को बिहार का बताया है। पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने घटना की शिकायत सकरी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296,351(२) कायमी की है। मामले में विवेचना जारी है। जल्द आरोपी के गिरफ्तार करने की कवायद जारी है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close