September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

यह चुनाव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आपके सपनों को पूरा करने का संकल्प है – आशीष

मिलनसार, सक्रिय युवा नेता आशीष गुप्ता पर भाजपा ने जताया भरोसा, टिकट आबंटन में सामाजिक संतुलन की झलक

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। भाजपा के द्वारा पार्षद पद के लिए अधिकृत सूची जारी करने के बाद से ही कांग्रेस खेमे में खलबली मची हुई है। भाजपा से जुड़े सभी वरिष्ठ नेता अपने चहेतो को टिकट दिलाने में सफल हुए है । विदित हो कि वार्ड क्रमांक 35 से भाजपा ने गुप्ता समाज से युवा नेता आशीष गुप्ता पर भरोसा जताते हुए टिकट देकर समाजिक संतुलन बनाने का प्रयास किया है। बता दें कि सामाजिक समरसता का बिगुल फूंकने वाले युवा तुर्क एवं नए चेहरे आशीष गुप्ता की समाज में अच्छी पकड़ है।

जीवन के राजनैतिक लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए माना सबका आभार

टिकट पक्की होते ही भाजपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, परिवारजनों और सहयोगियों से आशीर्वाद लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद आशीष ने अपने सघन जनसम्पर्क की शुरुआत भी कर दी है। टिकट मिलने के बाद से ही उनके आवास पर बधाई देने वालो को तांता लगा रहा। इस दौरान सभी से आत्मीय मुलाकात कर आशीष ने अपने जीवन के राजनैतिक लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सबका आभार माना और कहा कि पार्टी के नेताओं ने उन पर भरोसा जताया, जिससे उनका आत्म विश्वास बढ़ा है । इसके लिए वे हृदय से आभारी है। उन्होंने कहा वार्ड का विकास भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार से होगी। भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सहयोग मांगा और भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया है।

आशीष गुप्ता : विकास और सेवा का चेहरा

आशीष गुप्ता वार्ड क्रमांक 35 के लिए एक ऐसा चेहरा हैं, जो मिलनसार, सक्रिय और सेवाभावी व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है । एक सफल व्यवसायी और समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान हर वर्ग में है। उनकी बेदाग छवि और मिलनसार स्वभाव ने उन्हें वार्ड के नागरिकों के दिलों में विशेष स्थान दिलाया है। उनकी वाकपटुता और हर वर्ग के साथ सीधा संवाद उन्हें बाकी प्रत्याशियों से अलग बनाता है। जनता के साथ जुड़ाव और हर समय मदद के लिए तत्पर रहने का जज्बा इस चुनाव में उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बनाता है।

आशीष ने कहा;“यह चुनाव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आपके सपनों को पूरा करने का संकल्प है। आपके सहयोग से मैं वार्ड को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा उद्देश्य है।”

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close