October 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़बिलासपुर

टैक्स वसूली करने वाली स्पैरों कंपनी का ठेका खत्म, सीधे निगम करेगा वसूली

सुस्त वसूली और खराब प्रदर्शन के कारण अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया

24 जून तक टैक्स भुगतान बंद रहेगा, 25 जून से टैक्स जोन कार्यालय में जमा कर सकेंगे नागरिक..

एआरआई के माध्यम से भी कर सकते हैं भुगतान..

निगम की अपील अब स्पायरों के नाम से किसी को भी टैक्स का भुगतान ना करें..

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के समस्त करों की वसूली करने वाली कंपनी स्पायरों का ठेका निगम द्वारा समाप्त कर दिया गया हैं, इसलिए स्पैरों कंपनी के नाम से कोई भी व्यक्ति टैक्स वसूली के लिए पहुंचता है तो उसे टैक्स की राशि ना दें और इसकी सूचना अपने जोन क्षेत्र कार्यालय में दें। फिलहाल समस्त करों की भुगतान प्रक्रिया को नगर निगम ने 24 जून तक बंद रखा हैं ताकि फिर से पुरानी व्यवस्था को शुरु किया जा सकें, तब तक के लिए शहर के नागरिक टैक्स का भुगतान ना करें। 25 जून से अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय में जाकर या एआरआई के माध्यम से अपना कर सकते हैं।

7 जुलाई 2017 को नगर निगम बिलासपुर द्वारा राजस्व वसूली के लिए स्पैरों कंपनी के साथ पांच साल का अनुबंध किया गया था। पांच साल की अवधि समाप्त होने के बाद दो साल की समयवृद्धि दी गई थी। जिसके तहत 16 जून 2024 को उक्त समय सीमा समाप्त हो गई। पिछले सात सालों में उम्मीद के प्रतिकूल स्पैरों कंपनी का राजस्व वसूली अपेक्षाकृत कमजोर रहा जहां निगम के एआरआई का वसूली प्रतिशत औसतन 95 था तो स्पैरो का 60 प्रतिशत ही था,जिस वजह से समयवृद्धि समाप्त होते ही निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए स्पैरों कंपनी का ठेका समाप्त कर दिया गया हैं। अब नगर निगम द्वारा अपने सभी करों की वसूली प्रत्यक्ष तौर पर की जाएगी,जिसमें निगम के कर्मचारी,सहायक राजस्व अधिकारी शामिल रहेंगे।

25 जून से निगम शुरु करेगा टैक्स की वसूली

टैक्स वसूली के लिए जोन कार्यालय या एआरआई के जरिए प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए साफ्टवेयर के जरिए पावती समेत अन्य दस्तावेज तैयार करने में निगम जुटी हुई हैं,जो 24 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। जिसके बाद 25 जून से टैक्स लेना शुरु कर दिया जाएगा,इसके लिए नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय और एआरआई के माध्यम से अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। तब तक किसी भी व्यक्ति या स्पैरों कंपनी के नाम से संपर्क करने वाले किसी व्यक्ति टैक्स संबधित लेनदेन ना करें,ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सकें।

जल्द ही आनलाइन होगा सिस्टम, घर बैठें जमा कर सकेंगे टैक्स

नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हों या पानी का,कमर्शियल टैक्स सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकेंगे। नगर निगम जल्द ही आनलाइन सर्विस शुरू करने जा रही है,जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।पोर्टल तैयार किया जा रहा है और करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निगम की टीम घरों तक पहुंच रही है,जिसका कार्य अंतिम चरण में है। आनलाइन सर्विस शुरू होने के बाद पोर्टल में करदाता द्वारा अपनी प्रापर्टी आईडी की एंट्री के बाद उसकी प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी,जिसे आनलाइन ही जमा करने के बाद उन्हें पावती मिलेगी,जिसे वें प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close