January 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

सुंदरकांड का पाठ, सिद्धि का कांड है जो समस्त दुखों का नाश करती हैं – संत विजय कौशललूट के फरार आरोपी क्विंटल और नानू चढ़े पुलिस के हत्थे, कब्जे से लूट के 800 रुपए जप्त, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परयुवा कांग्रेस बनेगी जनता की आवाज – अंकित गौरहा व्यापार – उद्योग, सेवा, संस्कृति और मनोरंजन का होगा अनूठा संगम, BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेले के रंग में रंगेगा शहर, मेला पत्रिका का हुआ विमोचनलिंगियाडीह में गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति, क्या अपोलो के लिए उजाड़ें जा रहे 113 परिवार के घर – अंकित गौरहामजदूर के घर को ढहा दिया, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का आरोप, पीड़ित ने आईजी को बताई अपनी आपबीती, दोषियों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांगयुवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार8 शिक्षकों का भार नहीं उठा पाई सरकार, 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया – शैलेष पांडेयगांव सशक्त होंगे, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहूमोनू ग्लोबल की टीम अगले दौर में, फाइनल मुकाबले में पूर्व मिस वर्ल्ड एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ( मिस वर्ल्ड 2017 ) मानुषी छिल्लर होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट
उठाईगिरीछत्तीसगढ़पुलिसबिलासपुर

उठाईगिरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का प्रचंड प्रहार, तगडी नाकेबंदी से भागने में विफल हो गये शातिर आरोपी

चारो आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में जिला जाजपुर एवं जिला गंजाम (उडीसा) में लूट व चोरी के मामले दर्ज है..

घटना के चन्द घण्टे के भीतर उठाईगिरी करने वाले चारो अंतर्राज्यीय आरोपी (गंजाम व जाजपुर, उडीसा) शत प्रतिशत मशरूका सहित गिरफ्तार..

ए.सी.सी.यु. टीम बिलासपुर की प्रभावी कार्यवाही,

घटना के बाद शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान..

पुर्व में ही इस तरह की घटना से निपटने के लिये योजनाबद्ध तरिके से नाकाबंदी करने जिले के समस्त थानो को कराया गया है अभ्यास..

घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल, चोरी की शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद..

सायबर सेल की आधुनिक तकनीकी सहायता से प्राप्त हुई महत्वपुर्ण सफलता..

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। दिनाॅक 19.06.24 के प्रातः 12.15 बजे करीब प्रार्थी जवाहर प्रसाद सोनी निवासी इमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर जिसकी डी.एल.एस. काॅलेज अशोक नगर सरकण्डा में माॅ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से सोने चांदी की दुकान है। दूकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी आज सूबह जैसे ही दूकान खोलने पहुॅचा तो दूकान के ताला में लगे गंदगी को देखकर अपने हाथ में रखे सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग को अपने दुकान के सामने मोटर सायकल में रख दिया था व ताला में लगे गंदगी को साफ करने लगा उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा पीछा करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनीकी सहयता से आरोपियो के सिरगिट्टी क्षेत्र में छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर चारो आरोपियो को पकडा गया। सभी आरोपी एक साथ करीबन 01 सप्ताह पुर्व चोरी करने के इरादे से उडीसा से बिलासपुर आये थे व आवास पारा सिरगिट्टी में मजदुरी के लिये बिलासपुर आना कहकर 2500 रू में मकान किराये मे लिये थे। इसी दौरान घुम घुम कर 02 दिन पहले से अशोक नगर सरकण्डा के ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिये थे चारो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिन्से लगातार पुछताछ जारी है, आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं मामले में चोरी गये सोने चांदी के शत-प्रतिशत आभुषण बरामद किये गये है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), कृष्णा साहू थाना सरकण्डा, प्र.आर. शोभित कैवर्त, देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आर. तरूण केशरवानी, मुकेश वर्मा, विकास राम, तदबीर पोर्ते, विरेन्द्र गंधर्व, सत्य पाटले, राघवेन्द्र साहू, नवीन एक्का, बोधुराम कुम्हार, निखील राॅव जाधव, संजय यादव, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

01. दीपक प्रधान पिता स्व. पोत्राछ प्रधान उम्र 26 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना जाजपुर (उडीसा)।

02.अर्जुन प्रधान पिता दुर्गाराव प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।

03.आर्यन उर्फ महेश प्रधान पिता सुकटा प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी डुकनी शाहपुर थाना कोलईचका जिला गंजाम (उडीसा)।

04. भोला प्रधान पिता लचना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।

थाना सकरण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) – अपराध क्रमांक 666/24 धारा 379, 34 भा.द.वि.

बरामद संपत्ति:- सोने चांदी के आभूषण किमती 6 लाख रू, 03 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल।

 

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close