October 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिल
Uncategorized

उत्साहित महिला सरपंच का कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला, पूछा क्या है विकास की प्लानिंग

गांवों में विकास कार्यो को गति देने की योजनाओं की समीक्षा

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज तखतपुर और कोटा ब्लॉक में विकास कार्यो को गति देने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई और शुभकामनाएं दी। महिला सरपंचों की हौसला अफजाई की। कलेक्टर ने इस दौरान पहली बार निर्वाचित हरदी की महिला सरपंच से जब पूछा कि गांव के विकास के लिए आपकी क्या प्लानिंग है, तो महिला सरपंच ने गांव की समस्या गिनाकर उसके निराकरण के लिए एक लय में जवाब दिया।

उन्होंने महिला सरपंच की जागरूकता की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार अपने गांव की समस्या का चिन्हांकन कर गांव में विकास कार्यों को दोगुनी गति देना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में सरपंच की अहम भूमिका होती है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिल्हा ब्लॉक के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की भी जानकारी दी। बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एसडीएम, जनपद सीईओ, सरपंच एवं रोजगार सहायक मौजूद थे।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में आपकी महत्पूर्ण भूमिका है। सरपंच की स्वीकृति के बिना ग्राम पंचायत में केाई काम नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक स्वीकृत, पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसकी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए योजना में प्रगति लाए।

कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम केा देखते हुए हमें पेयजल की समस्या पर फोकस करना है। उन्होंने बताया कि पीएचई विभाग द्वारा चलित वाहन की सुविधा दी जा रही है। किसी भी पंचायत में जहां पेयजल की समस्या आती है। वहां फोन करने पर तत्काल यह गाड़ी पहुँच जाएगी और आवश्यकतानुसार नलकूप में सुधार का काम किया जाएगा। खुड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने पर तखतपुर ब्लॉक के लोग लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कल इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि सरपंच की सक्रियता से ही गांव में नशे संबंधी गतिविधियां रूक सकती है।

लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य, कार्यक्रम के साथ लोग अच्छी यादें संजोकर जाए..

कलेक्टर ने 30 मार्च को जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे जिले में आएंगे। वे इस दौरान करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी से उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाने कहा। कार्यक्रम में आने वाले सभी हितग्राहियों और लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के साथ लोग अच्छी यादें संजोकर जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, शौचालय, एंबुलेंस सभी सुविधाओं की तमाम व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों और बुजुर्गो को कार्यक्रम स्थल पर न लाए।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close