August 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
Uncategorized

एसडीएम ने कार्यालयों में दी दबिश, समय पर नहीं पहुंचे थे 33 कर्मचारी, सभी को थमाया नोटिस

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का सवेरे 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालय खुलने के समय तक 33 अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। उन सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा अनुविभाग के कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थिति को देखते हुए दिनांक 19 मार्च को जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया गया।

जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी वअधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 04 कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिवस की वेतन कटौती की कार्यवाही किया जावेगा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close